रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गौचर में विशाल जनसभा को संबोधित किया। – The Uttarakhand News

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गौचर में विशाल जनसभा को संबोधित किया।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गौचर में विशाल जनसभा को संबोधित किया।

उत्तराखंड (गौचर) शुक्रवार, 12 अप्रैल 2024

लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज गौचर पहुंचे। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। रक्षामंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देश की सीमाओं को सुरक्षित करने का काम करता है। देवभूमि के लोग जान हथेली पर रख देश की रक्षा करते हैं।

आज रक्षामंत्री राजनाथ सिंह चुनाव प्रचार अभियान को धार देने के लिए उत्तराखंड पहुंचे। गौचर में रक्षामंत्री ने रैली की। उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं कि प्रधानमंत्री कोई व्यक्ति नहीं होता संस्था होता है। “मैं आप सभी को बस एक बात याद दिलाना चाहता हूं, मैं कभी भी किसी भी पीएम की आलोचना नहीं करता, चाहे वह कांग्रेस का हो या किसी अन्य पार्टी का हो।

उन्होंने कहा कि एक बार बहुत ईमानदारी से राजीव गांधी ने इस बात को स्वीकार किया था कि वो 100 पैसे दिल्ली से भेजते हैं लेकिन लोगों तक केवल 14 पैसे ही पहुंच पाए। किसी ने भी उस चुनौती को स्वीकार नहीं किया। लेकिन हमारी पहली बैठक हुई जिसमें पीएम मोदी ने कहा कि हर नागरिक के लिए एक जन धन खाता खोला जाना चाहिए। तब मैं ये समझ नहीं पाया कि ये क्यों किया जा रहा है। लेकिन अब समझ आ रहा है कि ये भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए किया गया।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तराखंड अध्यात्मिक भूमि है। ये हमारे देश की सीमाओं को सुरक्षित करने का काम करता है। देवभूमि के लोग अपनी जान हथेली पर रखकर देश की रक्षा करते हैं। उत्तराखंड के लोग सेवा के प्रति इतने समर्पित होते हैं कि जितने पीएम मोदी भी देश और देशवासियों कि सेवा के लिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *