टिहरी के साकनीधार के पास पिकअप  खाई में गिरने से एक की मौत। – The Uttarakhand News

टिहरी के साकनीधार के पास पिकअप  खाई में गिरने से एक की मौत।

टिहरी के साकनीधार के पास पिकअप  खाई में गिरने से एक की मौत।

उत्तराखंड (टिहरी) वीरवार, 04 मार्च 2024

जिला नियंत्रण कक्ष टिहरी ने एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि साकनी धार के पास एक पिकअप वाहन खाई में गिर गया है।यह सूचना प्राप्त होते ही उपनिरीक्षक नीरज चौहान एसडीआरएफ टीम और आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटना स्थल के लिए रवाना हुई।

पिकअप वाहन ऋषिकेश से सब्जियां लेकर श्रीनगर मार्ग पर जा रहा था व अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा वाहन में 02 व्यक्ति सवार थे व 01 व्यक्ति ने तुरंत वाहन से सड़क पर कूद गया दूसरा व्यक्ति वाहन सहित गहरी खाई में जा गिरा।एसडीआरएफ टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग 200 मीटर गहरी खाई में रोप से उतरकर पिकअप तक पहुंच बनाई वाहन में सवार अभिषेक रावत s/o शोवन सिंह रावत उम्र 22 वर्ष जामनी खाल टिहरी गढ़वाल की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी व शव को खाई से स्ट्रेचर द्वारा वैकल्पिक मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक लाकर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *