भारत निर्वाचन आयोग के समय सारणी के तहत् आज नामवापसी के दिवस में किसी भी प्रत्याशी द्वारा नाम वापस नही किया गया। – The Uttarakhand News

भारत निर्वाचन आयोग के समय सारणी के तहत् आज नामवापसी के दिवस में किसी भी प्रत्याशी द्वारा नाम वापस नही किया गया।

भारत निर्वाचन आयोग के समय सारणी के तहत् आज नामवापसी के दिवस में किसी भी प्रत्याशी द्वारा नाम वापस नही किया गया।

उत्तराखंड (देहरादून) शनिवार, 30 मार्च 2024

लोेकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को निष्पक्ष, निर्विघ्न एवं पारदर्शिता के साथ सम्पादन हेतु भारत निर्वाचन आयोग के समय सारणी के तहत् आज नामवापसी के दिवस में किसी भी प्रत्याशी द्वारा नाम वापस नही किया गया। रिटर्निंग अधिकारी 01-टिहरी गढवाल संसदीय क्षेत्र/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सोनिका ने आज समस्त 11 प्रत्याशियों को प्रतीक चिन्ह आवंटित किये गए।

रिटर्निंग अधिकारी 01-टिहरी गढवाल संसदीय क्षेत्र/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सोनिका ने मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राजनैतिक दलों के अभ्यर्थी इण्डियन नेशनल कांग्रेेस से जोत सिंह गुनसोला प्रतीक चिन्ह हाथ, बहुजन समाज पार्टी से नेमचन्द प्रतीक चिन्ह हाथी, भारतीय जनता पार्टी से माला राज्य लक्ष्मी शाह प्रतीक चिन्ह कमल, रजिस्ट्रीकृत राजनैतिक दलों के अभ्यर्थी (मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एंव राज्य राजनैतिक दलों से भिन्न) राष्ट्रीय उत्तराखण्ड पार्टी से नवनीत सिंह गुंसाई प्रतीक चिन्ह फूलगोभी, भारतीय राष्ट्रीय एकता दल से बृजभूषण करनवाल प्रतीक चिन्ह कैमरा, पीपुल्स पार्टी ऑफ इण्डिया (डेमोक्रेटिक) रामपाल सिंह प्रतीक चिन्ह फलों से युक्त टोकरी तथा अन्य अभ्यर्थी निर्दलीय प्रेमदत्त सेमवाल प्रतीक चिन्ह कड़ाई, बोबी प्रतीक चिन्ह हीरा, विपिन कुमार अग्रवाल प्रतीक चिन्ह गैस सिलेण्डर, सरदार खान पप्पू को प्रतीक चिन्ह ट्रक एवं सुदेश तोमर प्रतीक चिन्ह एअरकंडीस्नर आंवटित किये गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *