जिलाधिकारी सविन बंसल ने जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान जनमानस की समस्याओं को सुना। – The Uttarakhand News

जिलाधिकारी सविन बंसल ने जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान जनमानस की समस्याओं को सुना।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान जनमानस की समस्याओं को सुना।

उत्तराखंड (देहरादून) मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024

जिलाधिकारी सविन बंसल ने आज प्रतिदिन की भांति अपने कार्यालय कक्ष में जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान जनमानस की समस्याओं को सुना। विलासपुर कांडली पूर्व सैनिक संगठन ने अपनी शिकायत में बताया कि ग्राम विलासपुर कांड़ली में ग्राम समाज की लगभग 40 बीघा भूमि पर भू-माफियाओं द्वारा कब्जा किया जा रहा है, उन्होंने जिलाधिकारी से कार्यवाही की मांग की जिस पर डीएम ने उपजिलाधिकारी सदर को कार्यवाही के निर्देश दिए।

चन्द्रबनी निवासी एक महिला ने शिकायत की उनकी 10 बीघा भूमि के म्यूटेशन आनलाईन नही किया जा रहा है जिसके लिए वे पिछले 20 वर्षों से कार्यालयों के चक्कर काट रही है, जिस पर जिलाधिकारी ने तहसील सदर के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर एक सप्ताह के भीतर शिकायत का नियमानुसार निस्तारण करते हुए वस्तुस्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए। वहीं वार्ड न 25 निवासी एक बुर्जुग ने अपने घर के समीप नाली सफाई न होने की शिकायत की गई जिस पर नगर निगम के अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश।

इसी प्रकार तुनवाला निवासी एक युवक ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने वर्ष 2010 में भूमि क्रय की गई थी, किन्तु सम्बन्धित द्वारा भूमि पर कब्जा नही दिया गया है, धनराशि वापस मांगने पर दिए गए चैक भी बांउस हो गए हैं, जिस पर जिलाधिकारी ने प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *