रुड़की से एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस आ रही  बलेनो चमोली में अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। – The Uttarakhand News

रुड़की से एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस आ रही  बलेनो चमोली में अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

रुड़की से एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस आ रही  बलेनो चमोली में अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

उत्तराखंड (चमोली) रविवार, 07 जुलाई 2024

आदिबद्री क्षेत्रान्तर्गत पेट्रोल पंप के निकट एक बलेनो कार (UK 07 FR 5185) जोकि कर्णप्रयाग से आदिबद्री की तरफ आ रही थी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में चालक समेत कुल 05 लोग सवार थे।

सूचना मिलते ही एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम अपने बचाओ उपकरणों के साथ घटनास्थल को पहुंची मौके पर पहुंचकर अत्यधिक विषम परिस्थितियों के बीच स्थानीय पुलिस व आपदा प्रबंधन की टीम के साथ संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए।150 मीटर गहरी खाई में उतरकर 04 घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया व एक शव को भी बरामद किया।

यह कार आदिबद्री के निकट कांसवा गांव जा रहा था। वाहन में सवार सभी व्यक्ति कासवा गांव के आपस में रिश्तेदार व पारिवारिक सदस्य हैं जो रुड़की से एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस आ रहे थे।

इस घटना में मौके पर एक 80 वर्षीय महिला बिंसरी देवी पत्नी स्वo कुशाल सिंह कुंवर निवासी कसूवा गैरसैंण चमोली की मृत्यु हो गई,तथा तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक व्यक्ति सामान्य रूप से घायल है।सभी घायलों को चिकित्सालय कर्णप्रयाग भेज दिया गया है और मृतका को मोर्चरी कर्णप्रयाग भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *