पौड़ी में डम्पर ने लड़की की मारी टक्कर, मौक़े पर ही मौत। – The Uttarakhand News

पौड़ी में डम्पर ने लड़की की मारी टक्कर, मौक़े पर ही मौत।

पौड़ी में डम्पर ने लड़की की मारी टक्कर, मौक़े पर ही मौत।

उत्तराखंड (पौड़ी) शुक्रवार, 28 जून 2024

ईटीसी के पास लोडेड डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक में पीछे बैठी लड़की की मौके पर ही मौत हो गई।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे लेकर जिला अस्पताल में पहुंचाया। इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

परसुंडाखाल क्षेत्र में गाड का महरगांव की रहन वाली 20 साल की पार्वती कंप्यूटर सीखने पौड़ी जा रही थी। इस बीच उसने बाइक से लिफ्ट ले ली थी। बाइक संख्या UK 116241 जैसे ही पौड़ी शहर के ईटीसी गधेरे के पास पहुंची, डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे पीछे बैठी लड़की की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद करके अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *