मिस्टर जॉन जे सूकियास मेमोरियल इंटर-स्कूल सीनियर गर्ल्स वॉलीबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में हिम ज्योति स्कूल ने कोर इंटरनेशनल स्कूल को पराजित किया। – The Uttarakhand News

मिस्टर जॉन जे सूकियास मेमोरियल इंटर-स्कूल सीनियर गर्ल्स वॉलीबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में हिम ज्योति स्कूल ने कोर इंटरनेशनल स्कूल को पराजित किया।

मिस्टर जॉन जे सूकियास मेमोरियल इंटर-स्कूल सीनियर गर्ल्स वॉलीबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में हिम ज्योति स्कूल ने कोर इंटरनेशनल स्कूल को पराजित किया।

उत्तराखंड (देहरादून) मंगलवार, 17 नवंबर 2026

द हैरिटेज स्कूल के तत्वावधान में खेली जा रही पांचवें मिस्टर जॉन जे सूकियास मेमोरियल इंटर-स्कूल सीनियर गर्ल्स वॉलीबॉल टूर्नामेंट के अंतर्गत फाइनल मैच में हिम ज्योति स्कूल की टीम ने एकतरफा मुकाबले में कोर इंटरनेशनल स्कूल को पराजित करते हुए खिताब पर कब्जा किया।

यहां न्यू रोड स्थितद हैरिटेज स्कूल के वालीबॉल कोर्ट में खेली जा रही प्रतियोगिता में फाइनल मैच हिम ज्योति स्कूल व कोर इंटरनेशनल स्कूल के बीच खेला गया। मैच में हिम ज्योति स्कूल ने टॉस जीता और कोर इंटरनेशनल स्कूल को पहले सर्विस करने का मौका दिया। दोनों टीमों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी और अंतिम समय में 2-0 के सेट स्कोर के साथ हिम ज्योति स्कूल ने मैच जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया।

इस अवसर पर विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की गई। वहीं कोचों और मैच के रेफरी को नकद पुरस्कार व स्मृति चिन्ह दिए गए। मैच में हिम ज्योति स्कूल की सौम्या नगरकोटी को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया, जबकि कोर इंटरनेशनल स्कूल की आयुषी नेगी को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का पुरस्कार दिया गया। स्कूल की प्रधानाचार्या डा. अंजू त्यागी ने हिम ज्योति स्कूल को विजेता ट्रॉफी प्रदान की।

इस अवसर पर स्कूल की स्कूल काउंसलर चारू चौधरी, प्रधानाचार्या डा. अंजू त्याग ने विजेता व उप विजेता टीम को बधाई दी। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन चौधरी अवधेश कुमार, निदेशक विक्रांत चौधरी, काउंसलर चारू चौधरी, प्रधानाचार्या डा. अंजू त्यागी, मनजीत कौर, सारिका जैन सहित छात्र छात्रएं एवं अन्य खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *