करणी सेना के सदस्य श्री आर. एस. नेगी जी और श्री विजय असवाल जी द्वारा पुष्प-गुच्छ भेंट कर उनका हार्दिक स्वागत किया।
उत्तराखंड (देहरादून) शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026
क्षत्रिय समाज के वरिष्ठ नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री महिपाल सिंह मकराना जी के देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर आज करणी सेना के सदस्य श्री आर. एस. नेगी जी और श्री विजय असवाल जी द्वारा पुष्प-गुच्छ भेंट कर उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर करणी सेना के सदस्यों और उनके बीच *UGC Roll Back* से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। श्री मकराना जी ने इस विषय पर अपने विचार रखे और संगठन की आगामी रणनीति पर भी चर्चा की गई।
इस दौरान करणी सेना के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित रहे।