शाखा दर्शन कार्यक्रम में शस्त्र पूजन के साथ 100 वर्ष की यात्रा से 101वें वर्ष में प्रवेश का लिया संकल्प। – The Uttarakhand News

शाखा दर्शन कार्यक्रम में शस्त्र पूजन के साथ 100 वर्ष की यात्रा से 101वें वर्ष में प्रवेश का लिया संकल्प।

शाखा दर्शन कार्यक्रम में शस्त्र पूजन के साथ 100 वर्ष की यात्रा से 101वें वर्ष में प्रवेश का लिया संकल्प।

उत्तराखंड (देहरादून) मंगलवार, 20 अक्टुबर 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, केशव नगर द्वारा विजयदशमी उत्सव एवं शाखा दर्शन कार्यक्रम का भव्य आयोजन गुरुनानक इंटर कॉलेज, चुक्खुवाला के मैदान में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार, द्वितीय सरसंघचालक श्री गुरुजी माधव सदाशिव गोलवलकर एवं भारत माता के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत शस्त्र पूजन किया गया।

कार्यक्रम में नगर संघ चालक चन्दर गुप्त विक्रम, नगर प्रचारक भरत जी एवं नगर कार्यवाह मयंक खंदूरी  विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन में स्वयंसेवकों ने दंड, खड्ग सहित पारंपरिक शस्त्रों का पूजन, घोष वादन, दंड संचालन और शारीरिक प्रदर्शन किया।

बौद्धिक कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि विजयदशमी असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है और यह संघ का स्थापना दिवस भी है। *संघ की 100 वर्ष की गौरवशाली यात्रा आज 101वें वर्ष की ओर फलिभूत हो रही है और निरंतर संघ द्वारा हिंदू समाज के एकत्रीकरण द्वारा पंच निष्ठा – पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य और स्व-बोध के कार्यों की ओर बढ़ रहा है।

कार्यक्रम में केशव नगर की सभी शाखाओं के स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश – श्वेत कमीज, खाकी पेंट, काली टोपी और दंड के साथ उपस्थित रहे। स्थानीय प्रबुद्धजन, युव भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इसमें चंद्रगुप्त विक्रम, और मयंक खंडूरी जी के नाम कों सही करना है।

अंत में राष्ट्र के वैभव और संगठन के विस्तार का संकल्प लेकर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *