उत्तराखण्ड राज्य आंदोलकारी मंच द्वारा मुजफ्फरनगर गोलीकाण्ड की शहादत दिवस पर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि सभा की।
शहीदों के सपनों के अनुरूप राज्य को बनाने औऱ संवारने का संकल्प लिया।

उत्तराखण्ड राज्य आंदोलकारी मंच द्वारा मुजफ्फरनगर गोलीकाण्ड की शहादत दिवस पर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि सभा की।
उत्तराखंड (देहरादून) शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026
शहीद स्मारक में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलकारी मंच द्वारा मुजफ्फरनगर गोलीकाण्ड की शहादत दिवस पर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि सभा एवं न्याय गोष्ठी – सजा कब तक ..?* आयोजित की गईं। सभी राज्य आंदोलनकारियों ने शहीदों के सपनों के अनुरूप राज्य को बनाने औऱ संवारने का संकल्प लिया। गोष्ठी का संचालन पूरण सिंह लिंगवाल एवं अध्यक्षता जगमोहन सिंह नेगी ने किया।
रवीन्द्र जुगरान एवं जगमोहन सिंह नेगी एवं जनकवि डा॰ अतुल शर्मा ने कहा कि आज 32 – वर्षों के बाद भी हम शहीदों के गुनहगारों को सजा नहीं दिला पायें और ना ही सपनों को अभी पूर्ण नहीं करा पायें ये बहुत दुःखद हैं फिर चाहें उन्हें न्याय दिलाने की बात हो चाहे स्थाई राजधानी हो , मज़बूत भू कानून हो , मूल निवास हो , रोजगार नीति हो , पहाड़ों पर उच्च शिक्षा व बेहतर स्वास्थ्य आदि हो।
प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती व जयदीप सकलानी के साथ द्वारिका बिष्ट ने कहा कि आज हमारें जनप्रतिनिधि के साथ ही अधिकारीगण भी केवल व्यक्तिगत स्वार्थ तक सीमित हो गये हैं राज्य की वास्तिवक जरूरतों औऱ परिस्थतियों के मुताबिक आज योजनाओं पर कार्य करना चाहियॆ केवल केन्द्र की योजनाओं को एक आंख से देखकर नहीं बल्कि हिमालय की खासकर देवभूमि मेँ पहाड़ औऱ जल जंगल के साथ वास्तविक शोध कर राज्य के साथ न्याय करना चाहियॆ।
गणेश डंगवाल व पुष्पलता सीलमाना के साथ विवेकानन्द खंडूड़ी कहा कि हम शहीदों के साथ आज तक न्याय नहीं कर पायें सरकारें आती रही जाती रही लेकिन न्याय के मामले मेँ मौन रही। हम आज भाई नई पीढ़ी को स्कूलों मेँ इतिहास तक नहीं पढ़ा पायें ना उनके नाम सें सड़क भवन आदि तक नहीं बना पायें ये हमारी दृढ़ इच्छाशक्ति की ही कमी हैं। प्रदेश से भ्रष्टाचार पर कड़ी चोट करनी होंगी तभी हमारें शहीदों के सपने पूर्ण होंगे।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में शहीद राजेश रावत की माता आनन्दी रावत , केशव उनियाल , प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी , विवेकानन्द खंडूड़ी , रविन्द्र जुगरान , जनकवि डा॰ अतुल शर्मा , रामलाल खंडूड़ी , पूरण सिंह लिंगवाल , प्रदीप कुकरेती , ललित जोशी , मोहम्मद शाहिद , पीo एसo प्याल , विशम्भर दत्त बौंठीयाल , यशवंत सिंह रावत , जयदीप सकलानी , सुरेश नेगी , मोहन थापा , चन्द्र किरण राणा , गणेश डंगवाल , अजय डबराल , प्रताप रावत , सुरेन्द्र रावत , मनोज नौटियाल (गोल्डी), धर्मानन्द भट्ट , मनमोहन नेगी , ध्यान पाल बिष्ट , बीर सिंह रावत , पुष्कर बहुगुणा , आकाश रावत , प्रेम बहुखंडी , सुदेश सिंह (मन्त्री) , मोहन खत्री , प्रभात डण्डरियाल , कलम गुसांई , तुलाराम बड़वाल , संतन रावत , पुष्पलता सीलमाणा , राजेश्वरी परमार , यशोदा रावत , राधा तिवारी , राजेश्वरी नेगी , चन्द्रकिरण राणा , हरी सिंह मेहर , विरेन्द्र रावत , बीर सिंह रावत , अजय डबराल , विनोद असवाल ,प्रभाकर डबराल , सतेन्द्र नौगाँई , बलबीर सिंहसुशील विरमानी , बृजेश कुमार , सुधीर नारायण शर्मा , हरी सिंह मेहर , अब्बल सिंह नेगी , कुलदीप कुमार , पुष्पलता सिलमाणा , द्वारिका बिष्ट , रामेश्वरी नेगी , रंजना शर्मा , रेखा शर्मा , राजेश्वरी परमार , तारा पाण्डे , राधा तिवारी , रामेश्वरी बड़थ्वाल , रेवती बिष्ट , पुष्पा रावत , महेश्वरी कण्डारी , सुशीला चन्दोला , दुर्गा ध्यानी , माहेश्वरी कंडारी , संगीता रावत , विनोद असवाल , क्रांति अभिषेक , द्विज बहुगुणा , प्रभाकर डबराल , पुष्कर बहुगुणा , आकाश रावत , गोविन्द सिंह गुसांई , राजेश पान्थरी , विपिन मलोडी़ , बिल्लू वाल्मिकी , सुशील बलूनी , उमेश रावत , दिनेश जोशी , राजेश्वरी परमार , सरोजनी गुनसोला , सुरेश जोशी , साबी नेगी , संगीता रावत , सुलोचना नोडियाल , राकेश नौटियाल , सुमति पडियार , दुर्गा बहादुर क्षेत्री , गीता नेगी , रेणुका पन्त , सुलोचना मेंदौला , गुरदीप कौर , आशा नौटियाल , बीरा रावत , सुबोधनी बट्ट , विपिन नेगी , विमला पंवार , नरेश पंत , बलबीर सिंह नेगी , नरेन्द्र नौटियाल , आदि मौजूद रहें।




