उत्तराखंड

उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा शहीद स्मारक पर बैठक का आयोजन किया।

स्वo सुशीला बलूनी (ताई) जी की पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की

उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा शहीद स्मारक पर बैठक का आयोजन किया।

उत्तराखंड (देहरादून) रविवार, 10 मई 2026

उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा शहीद स्मारक पर एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सम्मान परिषद की पूर्व अध्यक्ष रही स्वo सुशीला बलूनी (ताई) जी की पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा के बाद दो महत्वपूर्ण बिन्दुओं को लेकर शासन व सरकार की हीलाहवाली पर नाराजगी प्रकट की।

बेठक में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये पुष्पलता सिलमाणा एवं ओमी उनियाल के साथ सरदार भगवान सिंह विश्वविद्याल के चेयरमैन एसo पीo सिंह ने संयुक्त बयान में कहा कि बलूनी जी बहुत सरल महिला होते हुये भी संघर्ष में हमेशा कड़क रही लेकिन उनके सपनों के अनुरूप अभी हम कोसों दूर हूं अब सबको मिलकर राज्य के विकास में भागीदारी निभानी होंगी और शहीद स्मारक को पर्यटन के नक्शे पर अवश्य अंकित कराना चाहियॆ।

प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी द्वारिका बिष्ट के साथ पूरण सिंह लिंगवाल ने कहा कि हम अपने लोगो को श्रद्धांजलि ही देते रह गये लेकिन राज्य आंदोलनकारियों के अधूरे छूटे हुये कार्य अभी तक पूर्ण नहीं हुये फिर चाहें वह चिन्हीकरण के लम्बित मामले हो उम्र की छुट की सीमा हो चयनित बेरोजगारों की नियुक्ति में देरी हो साथ ही 10% क्षैतिज आरक्षण को पूर्ण लागू नहीं किया और आज भी आंदोलनकारियों की नजर शासन पर टिकी हैं कि शायद कुछ अब अच्छा होगा।

प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती ने कहा कि माननीय मुख्यमन्त्री को अब पुनः स्वतः संज्ञान लेना चाहियॆ और राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान करते हुये सभी लम्बित मामलों का निस्तारण कराना चाहियॆ ताकि लोग सड़कों पर आने को विवश ना होना पड़े।

श्रद्धांजलि सभा व बैठक में पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र जुगरान , केशव उनियाल , अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी , सरदार भगवान सिंह विद्यालय के चेयरमैन एसo पीo सिंह , सलाहकार ओमी उनियाल , सामाजिक कार्यकर्ता यशवीर आर्य , विनय बलूनी , संयोजक पूरण सिंह लिंगवाल , रामलाल खंडूड़ी , बिल्लू वाल्मीकि , सतेन्द्र भण्डारी , संजय बलूनी , रतन अमोली , मंगेश कुमार , विजय बलूनी , सतेन्द्र नौगाँई , मोहन सिंह रावत , सुरेश विरमानी , मधु बलूनी , हरी सिंह मेहर , मोहन खत्री , क्रांति कुमार , सुरेश विरमानी , प्रदीप कुकरेती , मनोज नौटियाल , विनोद असवाल , अनूप थपलियाल , प्रभात डण्डरियाल , लक्ष्मी परमार , सुरेश राज , पुष्पलता सिलमाणा , द्वारिका बिष्ट , शुभागा फर्स्वाण , राधा तिवारी , आशा नौटियाल , देवेश्वरी गुसांई , पुष्पारावत , बीना देवी आदि हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button