उत्तराखंड

सोशल मीडिया में वायरल वीडियो जिसमें नवयुवक श्री गुरु ग्रंथ साहिब का साफ साफ अपमान करता दिखा ।

शासन प्रशासन, और सरकार तुरंत संज्ञान लें कार्यवाही सुनिश्चित करें ::::: कुलदीप सिंह ललकार

सोशल मीडिया में वायरल वीडियो जिसमें नवयुवक श्री गुरु ग्रंथ साहिब का साफ साफ अपमान करता दिखा ।

उत्तराखंड (देहरादून) शनिवार, 11 अप्रैल 2026

राष्ट्र वादी स्वाभिमानी सिख मोर्चा ने सोशल मीडिया में वायरल वीडियो जिसमें एक नवयुवक गलत तरीके से श्री गुरु ग्रंथ साहिब का अपमान करता दिख रहा हैं, के वीडियो का संज्ञान लें तुरंत शासन, प्रशासन, सरकार कड़ी कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित करें ताकि इस प्रकार का कुकृत्य करने वालो को कड़ा संदेश जाना चाहिए ऐसी विकृत मानसिकता वाले लोगों का पूर्ण सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए जो दूसरों की आस्था से खिलवाड़ कर रहे हैं ऐसे अक्षम्य अपराध को समाज माफ नहीं करेगा एक तरफ राष्ट्र के लिए सर्वाधिक बलिदान देने वाली सिख समुदाय जो कि सदैव समाज सेवा में सर्वप्रथम रहने वाली बहादुर कौम का मजाक बना कर सिख गुरुओं का अपमान कर उक्त वायरल वीडियो में श्री गुरु ग्रंथ साहिब का साफ साफ अपमान दिखाई दे रहा हैं, अब तुरंत सरकार को इसका तत्काल संज्ञान लें कर उक्त वीडियो में दिखाई दे रहे सख्श पर कार्यवाही सुनिश्चित करें अन्यथा सिख समाज सड़कों पर उतरने में विवश होंगा कानून व्यवस्था के दृष्टिगत उक्त वायरल वीडियो में तुरंत कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। कानून व्यवस्था का पालन कराना सरकार की जिम्मेदारी व जवाबदेही है, राष्ट्रवादी स्वाभिमानी सिख मोर्चा के संयोजक कुलदीप सिंह ललकार ने तुरंत केंद्र व राज्य सरकार से तत्काल इस मामले में कानूनी कार्यवाही करने की मांग की ।

इस अवसर पर हरप्रीत सिंह, डी पी सिंह, तलविंदर सिंह,सतपाल सिंह, दारा सिंह, सुरजीत सिंह, चंदर मोहन अरोड़ा, रवि शर्मा, मीना शर्मा, हरभजन सिंह, जगजीत सिंह आदि ने भी इसकी निंदा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button