उत्तराखंड

चक्कुवाला में बीते दो दिनों से नहीं हो रही है पानी की सप्लाई।

पीने के पानी न आने से मचा हाहाकार

चक्कुवाला में बीते दो दिनों से नहीं हो रही है पानी की सप्लाई।

उत्तराखंड (देहरादून) शनिवार, 04अप्रैल 2026

चक्कुवाला क्षेत्र में दो दिनों से नल सूखे है वहीं पीने के पानी को लेकर हाहाकार मच गई हैं पूरा क्षेत्र वासी पानी न आने से परेशान हो गए हैं वहीं जरूरी कार्यों में भी बाधा उत्पन्न हो गई हैं पीने का पानी न आने से क्षेत्रवासी अत्यधिक परेशान हो गए हैं।

चक्कुवाला क्षेत्र के सामाजिक व मानवाधिकार कार्यकर्ता चंद्र मोहन अरोड़ा ने कहा कि तुंरत पेयजल विभाग को क्षेत्र में पानी की आपूर्ति बहाल करनी चाहिए। एक तरफ तो अप्रैल माह से  पानी के बिल के रेट दर तो बड़ा दी गई, परंतु विभाग पानी की एक बूंद तो मुहैया नहीं करा रहा है वहीं पानी न आने से जनता के हल्क सुख गए हैं उन्होंने तुरंत चक्कुवाला क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारू करने की मांग की।

क्षेत्र वासी मीना शर्मा ने कहा कि पानी जैसी मूलभूत सुविधा भी जल संस्थान उपलब्ध नहीं करा रहा हैं उन्होंने जनहित में तत्काल पानी की आपूर्ति सुचारू करने की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button