उत्तराखंड

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर श्री बालाजी धाम झाझरा  में सवा 11 मन लड्डू के महाप्रसाद का लगा भोग।

50,000 से अधिक श्रद्धालुओं के साथ राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) एवं धर्मपत्नी श्रीमती गुरमीत कौर ने किए दर्शन

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर श्री बालाजी धाम झाझरा  में सवा 11 मन लड्डू के महाप्रसाद का लगा भोग।

उत्तराखंड (देहरादून) गुरुवार, 03 अप्रैल 2026

आज चतुर्विंशतिः (24वा) हनुमान जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्री सिद्ध हनुमान मंदिर श्री बालाजी धाम झाझरा में 50,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने भव्य दर्शन किए।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) एवं धर्मपत्नी श्रीमती गुरमीत कौर दर्शन करने के लिए मंदिर पधारे साथी मुख्य सचिव आनंद वर्धन धर्मपत्नी व परिवार सहित श्री सिद्ध हनुमान मंदिर बालाजी धाम में दर्शन कर बालाजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।

मोहत्सव में श्री बालाजी महाराज को सुबह तारों की छांव में स्वर्ण चोला अर्पण किया गया, रुद्राभिषेक, संकीर्तन भजन कर संकट मोचन यज्ञ कर बालाजी महाराज को छप्पन भोग, सवा 11 मन लड्डू का महाप्रसाद भोग लगाया तदोपरांत 12:00 बजे अटूट भंडारे का आयोजन किया गया जो रात्रि तक चलता रहा ।

मौके पर मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, सचिव अजय गोयल, भंडार प्रभारी राजकुमार बंसल, कोषाध्यक्ष राजकुमार एवं समस्त सेवादारों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button