उत्तराखंड

वाहन अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया।

देवरानी-जेठानी की मौत, पांच घायल

वाहन अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया।

उत्तराखंड (बागेश्वर) शनिवार, 14 मार्च 2026

बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील के भराड़ी से खलझूनी जा रहा वाहन अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। बाबे बैंड के पास हुए हादसे में देवरानी-जेठानी की मौत हो गई, जबकि पांच यात्री घायल हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम ने लोगों की मदद से रेसक्यू कर लोगों को अस्पताल पहुंचाया।

दीपक राम पुत्र नैन राम भराड़ी से यात्रियों को बोलेरो में बैठकार खलझूनी को रवाना हुआ। बाबे बैंड के पास चालक से वाहन पूरी तरह कट नहीं पाया और असंतुलित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में खलझूनी निवासी 60 वर्षीय पानुली देवी उर्फ हरुली देवी पत्नी प्रताप राम और 68 वर्षीय सुपुली देवी पत्नी नरपत राम की मौके पर मौत हो गई। चालक दीपक समेत समेत नीमा देवी पत्नी दीपक राम, प्रेमा देवी पत्नी हरीश राम, जशोदा देवी पत्नी रमी राम, कमल चोड़िया पुत्र शेर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद पुलिस, एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। एक जीप में बैठे लोगों की मदद से सभी घायलों को जीप से ही सीएचसी कपकोट पहुंचाया। सभी घायल और मृतक खलझूनी के निवासी हैं, जो भराड़ी से जा रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button