उत्तराखंड

एसएसपी देहरादून ने पुलिस परिवार के साथ मनाई होली ।

सभी जवानों व परिजनों को रंग लगाकर होली की शुभकामनांए दी

एसएसपी देहरादून ने पुलिस परिवार के साथ मनाई होली ।

उत्तराखंड (देहरादून) बुधवार, 04 मार्च 2026

रंगो और खुशियों के त्योहार होली पर आम जन की सुरक्षा मे तैनात पुलिस के जवानों साथ दून पुलिस कप्तान द्वारा होली का त्यौहार मनाया गया।

इस बीच एसएसपी दून द्वारा सभी पुलिस कर्मियों को बताया गया कि हम सभी एक परिवार हैं तथा पुलिस के कर्तव्य निर्वहन की सीमाओं की बाध्यता के तहत जब सभी लोग अपने-अपनों के बीच कोई त्यौहार मना रहे होते हैं तब उन सभी की सुरक्षा एंव शान्ति व्यवस्था को बनाये रखने के लिये पुलिस को अपने परिवार से दूर रहते हुए पूरी मुस्तैदी के साथ नियुक्त रहना पडता हैं। इसी लिये पुलिस परिवार को आपस में ही सभी के साथ त्यौहार मनाने हेतु सभी पुलिस कर्मियों का उत्साह वर्धन करते हुए एक दूसरे को रंग लगाकर होली के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button