उत्तराखंड

यादव जी की लव स्टोरी फिल्म रिलीज होने पर उत्तराखण्ड में यादव समाज के लोगों में भारी आक्रोश।

यादव जी की लव स्टोरी फिल्म रिलीज होने पर उत्तराखण्ड में यादव समाज के लोगों में भारी आक्रोश।

(यादव समाज विकास समिति ने जिला अधिकारी देहरादून के माध्यम स मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन देकर उत्तराखण्ड प्रदेश में यादव जी की लव स्टोरी फिल्म पर बेन लगाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन)

उत्तराखंड (देहरादून) शुक्रवार, 20 फरवरी 2026

जिलाधिकारी महोदय कार्यालय कलेक्ट्रेट देहरादून में “यादव जी की लव स्टोरी “ नामक पिक्चर जिसका ट्रेलर ,के विरोध में एक ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री जी को जिलाधिकारी महोदय देहरादून के मार्फ़त दिया गया ।

इस अवसर में यादव समाज विकास समिति रजिस्टर्ड उत्तराखंड प्रदेश देहरादून से जुड़े पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आज कलेक्टर देहरादून प्रांगण में एकत्रित होकर श्रीमान जिला अधिकारी महोदय देहरादून के माध्यम से उत्तराखंड प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी को एक ज्ञापन सौंपा ज्ञापन लेने के लिए मुख्यालय प्रभारी आदरणीय उप जिला अधिकारी महोदय अपूर्वा जी पहुंची जिनको ज्ञापन सौंपा।

इस अवसर पर यादव समाज विकास समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि यादव जी की लव स्टोरी फिल्म रिलीज करने पर अपना विरोध जताया और कहा कि यह फिल्म हमारे यादव समाज को बदनाम करने की साजिश है इसकी जांच की जाए और मांग की हे कि फिल्म बनाने वाले फिल्म के निर्माता निर्देशक सहित हीरो हीरोइन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी ओर संवैधानिक कार्यवाही की जाए।

इस अवसर पर मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष आर डी यादव एवं प्रदेश महासचिव मनोज कुमार यादव एडवोकेट एवं प्रदेश संरक्षक एच पी यादव एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश यादव एवं सियाराम यादव एवं सुरेश कुमार यादव एडवोकेट एवं दया शंकर यादव एवं यशवीर सिंह यादव एवं अजय यादव एवं मुकेश कुमार यादव एवं बिजेंद्र यादव एवं विकास चौहान एवं वीरेंद्र कुमार एवं अमन सिंह एवं सोनाली आदि अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यगण मौजूद रहे।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button