उत्तराखंड

द हेरिटेज स्कूल में वार्षिक क्रीड़ा दिवस सनबीम स्पोर्टसडम 2026 का अत्यंत भव्य और सफल आयोजन किया गया।

नन्हें मुन्ने बच्चों ने खेल प्रतिभा से मोहा सबका मन

द हेरिटेज स्कूल में वार्षिक क्रीड़ा दिवस सनबीम स्पोर्टसडम 2026 का अत्यंत भव्य और सफल आयोजन किया गया।

उत्तराखंड (देहरादून) शनिवार,  14 फरवरी 2026

द हेरिटेज स्कूल, नॉर्थ कैंपस सहस्त्रधारा रोड के प्रांगण में वार्षिक क्रीड़ा दिवस सनबीम स्पोर्टसडम 2026 का अत्यंत भव्य और सफल आयोजन किया गया। इस दौरान खेलोगे कूदोगे, बनोगे नवाब की उक्ति को चरितार्थ करते हुए नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपनी खेल प्रतिभा से सबका मन मोह लिया। 

यहां कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूरो किड्स के संस्थापक रोहित अग्रवाल एवं श्वेता अग्रवाल रहे। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन चौधरी अवधेश कुमार, निदेशक उमा चौधरी, निदेशक सिद्धार्थ चौधरी, निदेशक चंद्रिका चौधरी व प्रधानाचार्या दीपाली सिंह ने अतिथियों का स्वागत कर मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन कर शुरूआत की और नन्हे खिलाड़ियों के शानदार मार्च पास्ट के साथ हुआ।

इस दौरान मैदान पर आयोजित विभिन्न मनोरंजक दौड़ प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने न केवल अपनी शारीरिक दक्षता दिखाई, बल्कि टीम वर्क और रणनीति का भी परिचय दिया। एल.के.जी. और यूकेजी के बच्चों के रंगारंग नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर योग और पी.टी.ने सभी को आकर्षित किया। कक्षा दो के छात्रों ने योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन शैली का संदेश दिया, वहीं कक्षा एक के बच्चों ने अनुशासित मास पी.टी. का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही लूटी।

मुख्य अतिथि रोहित अग्रवाल ने कहा, ष्यदि बच्चों को सही अवसर मिले, तो वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने सफल आयोजन के लिए स्टाफ की रचनात्मकता की सराहना की। स्कूल के चेयरमैन चौधरी अवधेश कुमार ने विद्यार्थियों के समग्र विकास पर जोर देते हुए बताया कि विद्यालय हर आयु वर्ग के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर विजयी प्रतिभागियों को मेडल प्रदान किए गए और हेड गर्ल नियति रावत ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन चौधरी अवधेश कुमार, निदेशक उमा चौधरी, निदेशक सिद्धार्थ चौधरी, निदेशक चंद्रिका चौधरी, प्रधानाचार्या दीपाली सिंह, सुभि थापा, आयुष मित्तल सहित शिक्षक शिक्षिकाएं, छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button