उत्तराखंड

उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा अहम बैठक आहूत की गई।  

बैठक का संचालन जगमोहन सिंह नेगी एवं अध्यक्षता सुलोचना भट्ट द्वारा की गई

उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा अहम बैठक आहूत की गई।  

उत्तराखंड (देहरादून) शनिवार, 14 फरवरी 2026

आज बजे शहीद स्मारक पर प्रदेश मॆं लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था को देखते हुये उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा अहम बैठक आहूत की गई। 

बैठक का संचालन जगमोहन सिंह नेगी एवं अध्यक्षता सुलोचना भट्ट द्वारा की गई। प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी एवं संयुक्त नागरिक संगठन के दिनेश भण्डारी के साथ शिवराज सिंह रावत ने कहा क़ि पिछले कुछ महीनों से जिस प्रकार लगातार कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही हैं जिससे कई जीवन समाप्त हो गये। आज प्रदेश की जनता सरकार की कार्यप्रणाली से हतप्रभ हैं क़ि प्रत्येक तीसरे दिन मॆं एक हत्या होती चली गई। देवभूमि मॆं ऐसा दूषित माहोल कभी नहीं रहा जैसी आज बनी हुई हैं।

प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती एवं युद्धवीर सिंह चौहान के साथ ताराचन्द गुप्ता ने कहा क़ि इस देवभूमि को बनाने के लियॆ हमारें 42 राज्य आंदोलनकारियों ने शहादतें दी थी और त्याग तपस्या बलिदान दिया और आज अस्थाई राजधानी क्राइम कैपिटल बोलकर मखौल बन रहा हैं और प्रदेश मॆं जगह जगह गुण्डई देखने को मिल रही हैं और हमारें मन्त्री विधायकों ने चुप्पी साधी हुई हैं साथ ही विपक्ष द्वारा भी तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दिखाई। इससे जनमानस मॆं जनप्रतिनिधियों के प्रति और वरिष्ठ नौकरशाहों के प्रति आक्रोश व्याप्त हैं। उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच माननीय मुख्यमन्त्री से अपील करता हैं क़ि अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जायं और सचिव स्तर के अधिकारियों को जनता के बीच जाकर अलग अलग जिलों कस्बों मॆं फीडबेक लें और लापरवाह कर्मचारियों व अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही करें अन्यथा हमें सड़कों पर आने को बाध्य होना पड़ेगा। हमारें प्रदेश मॆं सत्यापन के नाम पर केवल गरीब पर मार पड़ती हैं और चालान करके खाना पूर्ति हो रही हैं। सत्यापन वाले लोगो के गृह प्रदेश से कोई रपट नहीं मंगाई जा रही हैं और ना यहां गंभीरता से फ्लेट और पौष एरिया एवं तमाम नई एजेंसी व सेन्टरों के साथ कारोबारों मॆं जांच की अनदेखी की जाती हैं।

द्वारिका बिष्ट व सुलोचना भट्ट के साथ तारा पाण्डे ने आक्रोश व्यक्त करते हुये कहा क़ि हमने ऐसे राज्य के लियॆ संघर्ष नहीं किया था जो आज चोरी , लूट खसोट के साथ लगातार गोलीकाण्ड व भू माफियाओं का बोलवाला बढ़ता जा रहा हैं। हमारें पुलिस की PCR की गाड़ियां तक पूरी नहीं हैं और ना ही सक्रिय हैं।

आज बैठक मॆं केशव उनियाल , तारा चन्द गुप्ता , जगमोहन सिंह नेगी , जितेन्द्र अन्थवाल , शिवराज सिंह रावत , अवधेश शर्मा , दिनेश भण्डारी , बिश्म्बर दत्त बौंठीयाल , गणेश डंगवाल , युद्धवीर सिंह चौहान , हरी सिंह मेहर , मनोज नौटियाल , प्रदीप कुकरेती , सत्या कण्डवाल , विरेन्द्र सिंह रावत , सुरेश नेगी , पुष्पलता सिलमाणा , अरुणा थपलियाल , राजेश्वरी नेगी , तारा पाण्डे , साबी नेगी , विमला रावत , हरीश पन्त , गिरीश चन्द भट्ट , सरोज कण्डवाल , शान्ति कैन्तुरा , हरिओम ओमी , सतेन्द्र नौगांई आदि उपस्थित रहे।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button