उत्तराखंड

राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के 29 वे स्थापना दिवस पर वाल्मीकि स्वाभिमान सम्मेलन का आयोजन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने की

राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के 29 वे स्थापना दिवस पर वाल्मीकि स्वाभिमान सम्मेलन का आयोजन किया।

उत्तराखंड (देहरादून) रविवार, 08 फरवरी 2026

राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के स्थापना दिवस के अवसर पर वाल्मीकि स्वाभिमान सम्मेलन का आयोजन आई आर डी सभागार सर्वे चौक देहरादून में किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना के द्वारा किया गया इस अवसर पर पूरा ऑडोटोरियम पूर्ण रूप से भरा हुआ था जहां पूरे वातावरण में भगवान वाल्मीकि की जय जय कार के नारे आकाश में गुंजायमान हो रही थी न केवल उत्तराखंड के अलग अलग जिलों के इलावा यूपी से भी वाल्मीकि समाज का हजुम भी इसमें सम्मिलित हुआ वही वाल्मीकि स्वाभिमान सम्मेलन में जहां कैंट विधायक सविता कपूर उत्तराखंड सरकार में दायित्व धारी भाई श्याम अग्रवाल, मधु भट्ट, भगवत प्रसाद मकवाना व पूर्व में देहरादून के मेयर रहे सुनील उनियाल गामा, व वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल गोयल भी उपस्थित रहे वाल्मीकि समाज के उत्थान हेतु उत्तराखंड की धामी सरकार ने कई महत्वपूर्ण योजनाओं को लागू किया है वही लगातार राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष राज्य मंत्री सफाई कर्मचारी आयोग उत्तराखंड सरकार भाई भगवत प्रसाद मकवाना ने सदैव वाल्मीकि समाज के आवाज को लगातार मजबूती से उठाया है और आगे भी वह लगातार निरंतर समाज की बेहतरी के लिऐ कार्य किया जा रहा है वाल्मीकि चौक जो कि कनक चौक में निर्माण हुआ हो वो भी राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा व भगवत प्रसाद मकवाना जी के प्रयास से संभव हुआ है वही राजेश राजौरिया राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में लगातार संगठन मजबूती से लगातार आवाज उठा रहा है वही जयपाल वाल्मीकि ने कहा कि ये दुर्भाग्य पूर्ण हैं कि आज तक वाल्मीकि समाज के एक भी व्यक्ति को विधायक का टिकट न मिलना भी दर्शा रहा कि अभी तक कही न कही उपेक्षा हो रही है आशा है कि उत्तराखंड में भी स्थिति बदलेगी और वाल्मीकि समाज को आखिर कब भारतीय जनता पार्टी विधायक का टिकट देंगी या केवल वोट बैंक ही बना रहेगा आशा है कि भारतीय जनता पार्टी इस स्थिति को बदलेगी आशा है कि पूरा परिदृश्य बदलेगा और वाल्मीकि समाज का भी सशक्तिकरण होंगा वहीं राजपुर विधायक खजान दास ने कहा कि उत्तराखंड की धामी सरकार लगातार जनकल्याण के कार्य कर रही है और वाल्मीकि समाज के लिए भी जनकल्याण की अनेकों योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है और भारतीय जनता पार्टी की सरकार में अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ दिला कर सशक्तिकरण करना ही ध्येय है ।

इस अवसर पर डॉ शांति लाल जावा, भारत भूषण, विशाल बिरला, विपिन चंचल, ओम प्रकाश सिसोदिया, अरुण चौहान, राजेंद्र मोहन केसला, सतीश आजाद, कुलवंत सूद, राकेश वाल्मीकि, मदन वाल्मीकि, विनोद कुमार, नीतू, राजेश चौधरी, अशोक चौधरी, हरीश सिसोदिया, मोहन, सुनील प्रधान आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button