उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री जोशी ने जल संरक्षण के कार्यों की समीक्षा करते हुए भूमि सुधार, वनीकरण और विभिन्न विभागों द्वारा कन्वर्जन के कार्यों पर जोर दिया।

कैबिनेट मंत्री जोशी ने जल संरक्षण के कार्यों की समीक्षा करते हुए भूमि सुधार, वनीकरण और विभिन्न विभागों द्वारा कन्वर्जन के कार्यों पर जोर दिया।

कैबिनेट मंत्री जोशी ने जल संरक्षण के कार्यों की समीक्षा करते हुए भूमि सुधार, वनीकरण और विभिन्न विभागों द्वारा कन्वर्जन के कार्यों पर जोर दिया।

उत्तराखंड (नई टिहर) शनिवार, 15 जून 2024

टिहरी, प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास विभाग मंत्री गणेश जोशी ने नई टिहरी स्थित विकास भवन सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। इस बैठक का उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना सुनिश्चित करना था।

बैठक में कैबिनेट मंत्री ने जल संरक्षण, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम), कृषि, उद्यान, सैनिक कल्याण, जल संस्थान एवं प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे फिल्ड में जाकर किसानों की समस्याओं को सुनें और उनका समाधान करें। साथ ही, सरकारी योजनाओं का अधिकतम प्रचार-प्रसार कर पात्र व्यक्तियों तक लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें।

कैबिनेट मंत्री जोशी ने जल संरक्षण के कार्यों की समीक्षा करते हुए भूमि सुधार, वनीकरण और विभिन्न विभागों द्वारा कन्वर्जन के कार्यों पर जोर दिया। उन्होंने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अमृत सरोवरों की व्यवस्था, ट्राउट फिश की खेती को क्लस्टर बेस पर करने, और समितियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार का 2025 तक डेढ़ लाख महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ‘लखपति दीदी’ बनाने का संकल्प है, जिसे लेकर कार्य किए जा रहे हैं।

सैनिक कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान कैबिनेट मंत्री ने विद्यालयों और मार्गों का नाम शहीद सैनिकों के नाम पर रखने, सैनिक विश्राम गृह नरेंद्रनगर की मरम्मत, और सैनिक विश्राम गृह ठहरने के शुल्क बढ़ाने के निर्देश दिए। कृषि विभाग की समीक्षा में मिलेट्स उत्पादन, फसल बीमा, जैविक उत्पाद, पीएम किसान निधि, आत्मा योजना और बीज एवं रसायन वितरण की स्थिति पर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जल संरक्षण और संवर्द्धन के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पारंपरिक स्रोतों को रिचार्ज करने के कार्य जारी हैं और शहीद सैनिकों के नाम पर विद्यालयों एवं मार्गों का नामकरण हो रहा है। सभी विभागीय अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी।

इस समीक्षा बैठक में सीडीओ अभिषेक त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, ब्लॉक प्रमुख चम्बा शिवानी बिष्ट, पूर्व ब्लॉक प्रमुख जाखणीधार जे.पी. रतूड़ी, भाजपा मीडिया प्रभारी प्रमोद उनियाल, पीडी डीआरडीए विवेक उपाध्याय, डीडीओ मो. असलम, सीएओ अभिलाषा भट्ट, सैनिक कल्याण अधिकारी योगेन्द्र सिंह, ईई जल संस्थान प्रशान्त भारद्वाज, ईई जल निगम के.एन. सेमवाल, ईई पीएमजीएसवाई पवन कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Team UK News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button