उत्तराखंड

उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने राज्य आंदोलनकारी श्रीमती शान्ति शर्मा जी के पुत्र पंकज शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त कर श्रद्धासुमन अर्पित किये।

पंकज शर्मा विकासनगर बार एसोसियेशन के सदस्य थे पिछले एक वर्ष से वह कैंसर से जूझ रहें थे

उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने राज्य आंदोलनकारी श्रीमती शान्ति शर्मा जी के पुत्र पंकज शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त कर श्रद्धासुमन अर्पित किये।

उत्तराखंड (देहरादून) सोमवार, 09 फरवरी 2026

उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा राज्य आंदोलनकारी श्रीमती शान्ति शर्मा जी के पुत्र पंकज शर्मा (48) के निधन पर शोक* व्यक्त कर श्रद्धासुमन अर्पित किये।

प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती ने बताया क़ि पंकज शर्मा विकासनगर बार एसोसियेशन के सदस्य थे पिछले एक वर्ष से वह कैंसर से जूझ रहें थे। इलाज के दौरान कल रात ग्राफिक एरा हॉस्पिटल में कैंसर से लड़ते हुए देहांत हो गया था।

आज दोपहर 03-बजे उनका अन्तिम संस्कार हरिद्वार खड़खड़ी घाट पर किया गया। उनके बड़े भाई द्वारा मुखाग्नि दी गई।

उनकी माता शान्ति शर्मा ने अपने पुत्र की बहुत देखभाल की लेकिन शायद ईश्वर को क्या मंजूर था। उनके अन्तिम संस्कार मॆं विकासनगर बार एसोशियन की कार्यकारिणी एवं सदस्य उनकी अन्तिम यात्रा मॆं शामिल हुये।

शोक व्यक्त करने वालों मॆं मुख्यतः सलाहकार केशव उनियाल , प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी , प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती , रामलाल खंडूड़ी , हरिकृष्ण पेटवाल , हरी सिंह मेहर , मनोज नौटियाल , अरुणा थपलियाल , राधा तिवारी , सुलोचना भट्ट , अंजना उनियाल , विक्रम राणा , प्रभात डण्डरियाल , विरेन्द्र रावत , महेन्द्र सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button