उत्तराखंड

जिला अध्यक्ष रवि गैरोला जी के नेतृत्व में, शिवसेना उत्तराखंड, ने जिला अधिकारी और एसएसपी दोनों को विज्ञापन प्रेषित किया।

ग्राम समाज की भूमि का तत्काल सीमांकन कर अवैध कब्जा हटाया जाए

जिला अध्यक्ष रवि गैरोला जी के नेतृत्व में, शिवसेना उत्तराखंड, ने जिला अधिकारी और एसएसपी दोनों को विज्ञापन प्रेषित किया।

उत्तराखंड (देहरादून) मंगलवार, 24 मार्च 2026

जिला अध्यक्ष रवि गैरोला जी के नेतृत्व में, शिवसेना उत्तराखंड, ने जिला अधिकारी और एसएसपी दोनों को विज्ञापन प्रेषित किया जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश प्रमुख कुलभूषण राणा जी उपस्थित रहे शिव सेना ने प्रशासन और पुलिस के संज्ञान में ज्ञापन देते हुए मांग करते हैं कि ग्राम समाज की भूमि का तत्काल सीमांकन कर अवैध कब्जा हटाया जाए, साथ ही क्षेत्र में सख्त पुलिस निगरानी और कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

यह किसी एक व्यक्ति का मुद्दा नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र के निवासियों की सामूहिक चिंता है और हम चाहते हैं कि प्रशासन तुरंत संज्ञान लेकर कार्रवाई करे।

“शुक्लापुर स्टॉप टाउन, अंबीवाला क्षेत्र में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत हमें लगातार स्थानीय लोगों से मिल रही थी। वहाँ पर संदिग्ध लोगों का आना-जाना, देर रात तेज आवाज में म्यूजिक बजाना और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा व मांसाहार के अवशेष फेंके जाने जैसी गतिविधियों से पूरे क्षेत्र में असुरक्षा और अशांति का माहौल बन गया है।

स्थानीय निवासियों, विशेषकर महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की गई है। पास में धार्मिक स्थल का निर्माण भी चल रहा है, जिससे स्थिति और संवेदनशील हो गई है।

हमने इस मामले को प्रशासन और पुलिस के संज्ञान में दे दिया है और मांग करते हैं कि ग्राम समाज की भूमि का तत्काल सीमांकन कर अवैध कब्जा हटाया जाए, साथ ही क्षेत्र में सख्त पुलिस निगरानी और कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

यह किसी एक व्यक्ति का मुद्दा नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र के निवासियों की सामूहिक चिंता है और हम चाहते हैं कि प्रशासन तुरंत संज्ञान लेकर कार्रवाई करे।

मुख्य रूप से प्रदेश आई टी सेल सचिव सूरज रावत, लोकेंद्र पांडे, बलवीर नेगी, बिट्टू ,मनीष पनौली, रिंकू राठौर, राज सेमवाल, आदि शिव सैनिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button