साका ननकाना साहिब दे शहीदों की याद में गुरमत समागम में संगत होंगी गुरबाणी की नाम वर्षा से निहाल ।
कीर्तन भाई करनैल सिंह हजूरी रागी दरबार साहिब संगत को गुरुबाणी की नाम वर्षा से जोड़ कर निहाल करेंगे

साका ननकाना साहिब दे शहीदों की याद में गुरमत समागम में संगत होंगी गुरबाणी की नाम वर्षा से निहाल ।
उत्तराखंड (देहरादून) वीरवार, 19 फरवरी 2026
साका ननकाना साहिब दे शहीदों की याद में गुरमत समागम में संगत होंगी गुरबाणी की नाम वर्षा से निहाल रेसकोर्स गुरुद्वारे में दो दिवसीय गुरमत समागम का आयोजन किया जा रहा है जिसे देहरादून की संगतों के सहयोग से श्री गुरु हरकिशन साहिब कीर्तन अकादमी यूनिट ऑफ अकाल पुरख की फौज, गुरुद्वारा गोबिंद नगर रेसकोर्स, उत्तराखंड सिख कॉर्डिनेशन कमेटी, गुरमत प्रचार सभा, सुखमनी साहिब सेवा सोसायटी, स्त्री सत्संग के सहयोग से ये कार्यक्रम विशेष गुरमत दीवान 21 फरवरी 2026 शनिवार को गुरुद्वारा गोबिंद नगर रेसकोर्स में रात्रि 6.15बजे से रात्रि 10.30बजे तक निरंतर चलेंगे जिसमें जानकारी देते हुए उत्तराखंड सिख कॉर्डिनेशन कमेटी के गुरदीप सिंह सहोता ने बताया कि सर्वप्रथम 6.15बजे रह रास साहिब का पाठ होगा उसके उपरांत कीर्तन भाई मंजीत सिंह हजूरी रागी गुरुद्वारा गोबिंद नगर रेसकोर्स 6.45से 7.00बजे तक संगत को गुरुबाणी से जोड़ेकर संगत को निहाल करेंगे कीर्तन स्त्री सत्संग रेसकोर्स द्वारा 7.00से 7.30बजे तक किया जाएगा वही कीर्तन श्री गुरु हरकिशन साहिब कीर्तन अकादमी द्वारा 7.30से 8.30बजे तक कीर्तन द्वारा संगतों को निहाल किया जाएगा ।
सरदार डी पी सिंह ने बताया कि ठीक 8.30से 9.30बजे तक गुरमत विचारों की सांझ, व साका ननकाना के इतिहास पर गुरविचार भाई सरबजीत सिंह रेणुका वाले करेंगे वही विशेष रूप से कीर्तन भाई करनैल सिंह हजूरी रागी दरबार साहिब अमृतसर 9.30से 10.30बजे तक संगत को गुरुबाणी की नाम वर्षा से जोड़ कर निहाल करेंगे इसके उपरांत अरदास व हुक्मनमा लिया जाएगा।
सरदार हरप्रीत सिंह ने बताया कि रविवार को 22 फरवरी 2026 में गुरुद्वारा गोबिंद नगर रेसकोर्स में भाई सरबजीत सिंह जी रेणुका वाले ठीक 9.00बजे बाद के विशेष दीवान में कुछ समझिए ते समझाइए, आओ गुरु दिया बाता पाइए पर विजडम वर्कशॉप आयोजित की जा रही हैं जिसमें संगत गुरु चरणों में हुम हुमा के पहुंचेंगी और गुरु जस का आनंद प्राप्त करेगी।
इस अवसर पर सरदार तलविंदर सिंह, सतपाल सिंह पाली, राजा, दलजीत सिंह आदि मौजूद रहे।




