उत्तराखंड

रेनो ने नया डिजाइन सेंटर खोला, भारत में अपने बदलाव की रणनीति ‘’रेनॉल्ट रिथिंक” की शुरुआत की।

रेनो ने नया डिजाइन सेंटर खोला, भारत में अपने बदलाव की रणनीति ‘'रेनॉल्ट रिथिंक” की शुरुआत की।

रेनो ने नया डिजाइन सेंटर खोला, भारत में अपने बदलाव की रणनीति ‘’रेनॉल्ट रिथिंक” की शुरुआत की।

उत्तराखंड (देहरादून) शुक्रवार , 25 अप्रैल 2025

रेनो ग्रुप के पूर्ण-स्‍वामित्‍व वाली सब्सिडिएरी रेनो इंडिया ने रेनो डिजाइन सेंटर चेन्‍नई का उद्घाटन करते हुए भारत पर केन्द्रित अपनी नई रणनीति ‘रेनॉल्ट रिथिंक” पेश की है। इस रणनीति का मकसद बदलाव लाना है।

चेन्नई में आज नए रेनो डिजाइन सेंटर का उद्घाटन हुआ है, जो बदलाव लाने और ‘भारत में डिजाइन’ के रेनो के सपने को आगे बढ़ाएगा। यह ‘भारत में निर्माण’ के मजबूत आधार पर काम करेगा। खासकर आरएनटीबीसीआई (रेनो निसान टेक्नोलॉजी एंड बिजनेस सेंटर इंडिया) के करीब होने के कारण यह एक उत्कृष्टता केंद्र के रूप में भी काम करेगा।

रेनो ग्रुप के चीफ डिजाइन ऑफिसर लॉरेन्‍स वैन डेन एकर ने कहा, ‘‘भारत एक अनूठा और जीवंत देश है। यहाँ की जरूरतों को समझने, स्थानीय खासियतों को जानने और क्षमताओं का उपयोग करने के लिए एक खास डिजाइन स्टूडियो जरूरी है। चेन्नई का रेनो डिजाइन सेंटर भारतीय बाजार के लिए मॉडल और कॉन्सेप्ट तैयार करेगा, साथ ही रेनो ग्रुप की वैश्विक परियोजनाओं में भी योगदान देगा। यह सेंटर स्थानीय प्रतिभाओं और जानकारी का उपयोग करके रेनो के भविष्य के वाहन समाधान तैयार करेगा। यह रणनीतिक रूप से आरएनटीबीसीआई के पास स्थित है, जिससे डिज़ाइन, इंजीनियरिंग और नवाचार से जुड़ा काम तेज़ी से और मिलकर किया जा सकेगा।

फ्रेंच कार कंपनी रेनो इंडिया का कहना है कि 2025 उसके लिए एक बदलाव का साल रहा, जिसने कंपनी को आगे बढ़ने की नई दिशा दी। इस साल, भारत जैसे दुनिया के तीसरे सबसे बड़े ऑटोमोबाइल बाजार में उसकी बड़ी उम्मीदें पूरी हुईं। रेनो की ‘रेनॉल्ट रिथिंक” रणनीति भारत में कंपनी के नए सफर की शुरुआत और उसकी मजबूत व साहसी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

यह पहल ग्राहकों और साझेदारों को आमंत्रित करती है कि वे ब्रांड को नए नजरिए से देखें, क्योंकि कंपनी डिजाइन में नवाचार, टेक्‍नोलॉजी में प्रगति और स्थानीयकरण कर रही है।

रेनो इंडिया ऑपरेशंस के कंट्री सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्‍टर वेंकटराम ममिल्‍लापल्‍ले ने कहा, ‘रेनॉल्ट रिथिंक” रणनीति की शुरुआत ने भारत में रेनो के लिए एक नया दौर शुरू किया है। हमें इस बात पर गर्व है कि यूरोपीय कार कंपनियों में हम सबसे अधिक “भारतीय” हैं — क्योंकि भारत में हमारे पास सबसे बड़ा शोध एवं विकास केंद्र, निर्माण इकाई, स्थानीय सप्लाई चेन, और अब सबसे बड़ा डिज़ाइन सेंटर भी है। चेन्नई में खोला गया नया डिज़ाइन सेंटर, रेनो के इंटरनेशनल गेमप्लान 2027 में अहम भूमिका निभाएगा। हम अपने ब्रांड, प्रोडक्ट्स और ग्राहक अनुभव को नए ढंग से पेश करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि भारत में बदलती उपभोक्ता जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा किया जा सके। इसी दिशा में, हमने हाल ही में चेन्नई में नया ‘R Store’ लॉन्च किया है, जिसका यह वैश्विक स्तर पर पहला डेब्यू है। रेनो ने भारत में निर्माण के लिए अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है। अब हमारे वाहनों का 90% से अधिक निर्माण स्थानीय रूप से होता है।

इसके अलावा, कंपनी ने RNAIPL संयंत्र का 100% स्वामित्व भी हासिल कर लिया है, जिससे भारत में इसकी पकड़ और मजबूत हुई है।

चेन्नई में डिज़ाइन सेंटर और ‘रेनॉल्ट रिथिंक’ रणनीति का लॉन्च, रेनो के इंटरनेशनल गेमप्लान को भारत में लागू करने और यहां ज्यादा ध्यान देने की दिशा में एक अहम कदम है। यह कदम रेनो ग्रुप के अपने देश (फ्रांस) में शानदार प्रदर्शन पर आधारित है, जिसने कंपनी के आगे बढ़ने और विस्तार की मजबूत नींव रखी है। 2024 में, रेनो ने अब तक का सबसे अधिक ऑपरेटिंग प्रॉफिट 4.3 बिलियन यूरो अर्जित किया, जो उसके कुल राजस्व का 7.6% है। रेनो का कुल राजस्व भी 7.4% की बढ़ोतरी के साथ 56.2 बिलियन यूरो तक पहुंच गया।

रेनो ग्रुप का चेन्नई में दुनिया के सबसे बड़े शोध और विकास केंद्रों में से एक है, जिसमें लगभग 10,000 इंजीनियर काम करते हैं। ये इंजीनियर स्थानीय परियोजनाओं में मदद करते हैं और वैश्विक प्रोजेक्ट्स में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। रेनो भारत में बने ऑटो पार्ट्स का इस्तेमाल दुनियाभर के वाहनों के लिए करती है। यह मजबूत और व्यापक कामकाज दिखाता है कि कंपनी तेजी से बढ़ रहे भारतीय बाजार पर ध्यान दे रही है। रेनो 2005 से भारत में है और उसने मुंबई से अपने काम की शुरुआत की थी।

नवाचार और बाजार के लिये खास डिजाइन के लिए एक आधुनिक सुविधा

चेन्नई का रेनो डिजाइन सेंटर अब 1500 वर्ग मीटर का है और सबसे नई टेक्‍नोलॉजी से लैस है। इसका आधुनिक माहौल रचनात्मकता और नवाचार को बढ़ावा देता है। यह रेनो के सबसे उन्नत टेक्नोलॉजी केंद्रों में से एक है। यहाँ 3डी मॉडल जांचने और वर्चुअल रियलिटी अनुभव के लिए एक आकर्षक प्रदर्शनी स्थान, उन्नत सॉफ्टवेयर और डिजिटल टूल्स वाला अगली पीढ़ी का विजुअलाइजेशन स्टूडियो, और ब्रेनस्टॉर्मिंग, को-क्रिएशन व तेज टीमवर्क के लिए एक क्रिएटिव कोलेबोरेशन ज़ोन है। 8.5 मीटर x 2.4 मीटर का बड़ा, हाई-परफॉर्मेंस एलईडी वॉल डिस्प्ले प्रभावशाली और स्पष्ट प्रस्तुतियाँ देता है, जिसका उपयोग स्थानीय और वैश्विक परियोजनाओं के लिए होता है। यहाँ यूरोपियन और भारतीय डिजाइनों का शानदार मिश्रण है। स्टूडियो की डिजाइन विचारधारा ‘टैक्टाइल कॉन्फ्लूएंस’ आधुनिक यूरोपियन वास्तुकला को भारतीय सांस्कृतिक प्रभावों के साथ जोड़ती है, जिससे काम करने के लिए एक प्रेरणादायक और सार्थक माहौल बनता है।

‘रेनॉल्ट रिथिंक”, भारत में रेनो के भविष्‍य का एक साहसिक प्रतीक

रेनो डिजाइन सेंटर इंडिया का उद्घाटन ‘रेनॉल्ट रिथिंक” पर मजबूती से जोर देता है। यह एक आकर्षक और हाई-टेक प्रतिमा है, जो अवधारणा पर आधारित है। यह प्रतिमा रेनो का कायाकल्‍प और भारत के लिये उसकी प्रतिबद्धता दिखाती है।

रेनो ग्रुप के चीफ डिजाइन ऑफिसर लॉरेन्‍स वैन डेन एकर ने कहा, ‘रेनॉल्ट रिथिंक” सिर्फ एक प्रतिमा नहीं है, सिर्फ एक नारा नहीं है, बल्कि भारत के लिए रेनो की मजबूत सोच को दर्शाता है। यह भारत में और भारत के लिए नई कारें डिजाइन करने व नवाचार करने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह कला एक ऊर्जावान देश की शक्ति को समेटती है, जहाँ भविष्य बन रहा है। इस रोमांचक यात्रा का हिस्सा बनना रेनो की महत्वाकांक्षा है।

‘रेनॉल्ट रिथिंक प्रतिमा की मुख्‍य विशेषताएं:

‘रेनॉल्ट रिथिंक की प्रतिमा भारत में बदलाव, नई सोच और रेनॉल्ट के नए डिज़ाइन को दिखाती है। यह ग्लिच कला और प्रक्रिया कला से प्रेरित है, जो लगातार आगे बढ़ने को दर्शाती है। इसमें खामियां रचनात्मकता को बढ़ाती हैं, और टूटे-फूटे आकार नई शुरुआत और विकास का प्रतीक हैं।

Team UK News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button