उत्तराखंड

रानीखेत में तेज हवाओं के साथ अंधड़ के चलते विशालकाय पेड़ गिरने से कई लोग हुए घायल।

रानीखेत में तेज हवाओं के साथ अंधड़ के चलते विशालकाय पेड़ गिरने से कई लोग हुए घायल।

रानीखेत में तेज हवाओं के साथ अंधड़ के चलते विशालकाय पेड़ गिरने से कई लोग हुए घायल।

उत्तराखंड (रानीखेत) शनिवार, 01 जून 2024

रानीखेत में आज दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदल गया तेज हवाओं के साथ अंधड़ के चलते रानीखेत के कई इलाकों में अंधड़ की चपेट में आकर पेड़ गिरने की सूचना आ रही है।खिरखेत के पास पेड़ गिरने से एक बालिका घायल हो गई जिसे जिला पंचायत नीरज तिवारी और दीप तिवारी अपने वाहन से इलाज केलिए चिकित्सालय लेकर आए। कालिका के पास भी पेड़ गिरने से अल्मोड़ा मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही बंद हो गयी।

वहीं कैंट स्कूल के नजदीक एक मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कई छोटी दुकानें और फड़ लगे हुए हैं। आज करीब दोपहर 2:00 बजे अचानक तेज अंधड़ चलने लगा जिसके चलते जर्जर हालत में लगा पुराना विशालकाय पेड़ तेज झोंकेदार हवाओं की चपेट में आकर मेले की दुकान पर जा गिरा।

विशालकाय पेड़ की चपेट में आने से कई लोग घायल हो गए हैं। सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घायलों को रानीखेत के सिविल अस्पताल में ले जाया गया। जहां गंभीर रूप से घायल संजू देवन पुत्र रामचंद्र उम्र 48 वर्ष निवासी रामपुर मसवासी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है। वही 5 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

गंभीर रूप से घायलों में राजपाल, कमरुल खान, राजकुमार और नबी अहमद है। घायलों में 15 वर्षीय कृष्णा पुत्र रामसिंह निवासी बमसू की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। अन्य घायलों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। बताया जा रहा है गंभीर रूप से घायलों को हल्द्वानी रेफर किया जा रहा है। घटना की सूचना प्राप्त होने पर प्रशासन द्वारा घायलों का हाल-चाल लिया गया वहीं गंभीर रूप से घायलों के लिए उचित इलाज के लिए प्रबंध किया जा रहा है। वही रानीखेत एसडीएम वरुणा अग्रवाल ने हादसे में हताहत हुए लोगों के परिजनों के लिए मुआवज़े की बात कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button