उत्तराखंड

जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएम के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने बैठक की।

स्टोन क्रेशर स्वामी द्वारा किसानों को जान से मारने की धमकी व उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं::::: जनसंघर्ष मोर्चा

जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएम के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने बैठक की।

उत्तराखंड (देहरादून) वीरवार, 05 फरवरी 2026

किसानों का रास्ता बंद किए जाने का है मामला विकासनगर- ग्राम ढकरानी के किसानों के आग्रह पर उनके बीच पहुंचे जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएम के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने किसानों का पक्ष जाना किसानों ने बताया कि लगभग 30-35 किसानों की 100 बीघा के लगभग भूमि पर जाने वाला रास्ता स्टोन क्रेशर स्वामी द्वारा बंद कर दिया गया तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी एवं जमीन में गाढ़ देने की बात कही जा रही है।

बैठक में नेगी ने किसनों की भूमि संबंधी दस्तावेजों की पड़ताल कर कहा कि किसी भी सूरत में किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।इस मामले में स्टोन क्रेशर स्वामी से बातचीत के रास्ते हल निकालने का काम किया जाएगा और प्रशासन से भी इस संबंध में वार्ता की जाएगी। अगर कोई हल नहीं निकलता है तो फिर इसकी जिम्मेदारी क्रेशर स्वामी की होगी।

नेगी ने किसानों को भरोसा दिलाया कि किसी भी सूरत में शोषण नहीं होने दिया जाएगा।

बैठक में- प्रवीण शर्मा पिन्नी, चौधरी रकम सिंह, इलम सिंह, हुकम सिंह, सलीम खान, हाजी नसीम, सुदेश चौधरी, शमशाद, वीर सिंह, हरपाल, हनीफ, समून, मेहंदी, वहीद हसन, ऋषिपाल,गफूर, हारून, सरवर, समीम, नजीर, अरशद आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button