उत्तराखंड

जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह रावत  ने कहा कि शिक्षक सदस्यों को गत वर्षों से निर्धारित ₹100 सदस्यता शुल्क से अधिक वसूली गयी अधिक धनराशि को शीघ्रता से ससम्मान वापस किया जाए।

जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह रावत  ने कहा कि शिक्षक सदस्यों को गत वर्षों से निर्धारित ₹100 सदस्यता शुल्क से अधिक वसूली गयी अधिक धनराशि को शीघ्रता से ससम्मान वापस किया जाए।

जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह रावत  ने कहा कि शिक्षक सदस्यों को गत वर्षों से निर्धारित ₹100 सदस्यता शुल्क से अधिक वसूली गयी अधिक धनराशि को शीघ्रता से ससम्मान वापस किया जाए।

उत्तराखंड (देहरादून) बुधवार, 04 दिसम्बर 2024

जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह रावत  ने समस्त क्षेत्रीय इकाई, डोईवाला, रायपुर, सहसपुर, विकासनगर, कालसी, चकराता को निर्धारित ₹100 सदस्यता शुल्क से अधिक वसूली गयी अधिक धनराशि को शीघ्रता से ससम्मान वापस करने के सम्बन्ध में जारी किया पत्र।

विकासखंड स्तरीय निर्वाचन के सन्दर्भ में जनपद द्वारा जारी विभिन्न पत्र संख्या यथा पत्रांक 109/2024-25 दिनाँक 02/10/2024,पत्रांक- 110/2024-25 दिनाँक 12/10/2024, पत्रांक- 111/2024-25 दिनाँक 21/10/2024 एवं दिनाँक 30 नवंबर 2024 को जारी पत्र संख्या निर्वाचन /ब्लॉक /अ.सूची /-120-30/11/2024 का भी सन्दर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें, जिनके क्रम में जनपद देहरादून में समयबद्ध निर्वाचन संपन्न करवाने हेतु आवश्यक दिशानिर्देश प्रदान किये गये थे। यह कि जनपद देहरादून में दिo 06 अक्टूबर 2024 को निर्वाचन सम्बंधित बैठक में स्पष्ट निर्देश के उपरान्त आतिथि तक कोई प्रगति नहीं हुई है। यह कि उक्त बैठक में एक अतिमहत्वपूर्ण प्रस्ताव में विकासखंड स्तर से गत वर्षों के खर्चो के लेखा का विवरण जनपद में प्रस्तुत कर सदस्यता शुल्क में से अधिक वसूली गयी धनराशि को सदस्यता शुल्क की वास्तविक धनराशि ₹100 के अंतर को जनपद देहरादून के शिक्षक सदस्यों को ससम्मान हस्तगत करने हेतु निर्देश के उपरान्त भी आतिथि उचित कार्यवाही विकासखंड स्तर से न होना अत्यंत गंभीर विषय बना हुआ है । समस्त शिक्षक सदस्यों को गत वर्षों से निर्धारित ₹100 सदस्यता शुल्क से अधिक वसूली गयी अधिक धनराशि को शीघ्रता से ससम्मान वापस करने हेतु स्मरण भी करवाना अतिआवश्यक बना हुआ है।

अतः आप सभी को इस अतिमहत्वपूर्ण पत्र के माध्यम से पुनः अवगत कराना है कि दिनाँक 09 दिसंबर 2024 से पूर्व अपने-अपने क्षेत्रीय इकाई /विकासखंड की अनंतिम सूची जारी कर सॉफ्ट कॉपी/ PDF कर क्षेत्रीय इकाई के कार्यालयों / जिला कार्यकारिणी व्हाट्सप्प grp / ई-मेल के माध्यम से जारी कर दें । तदोपरान्त उसी दिन हार्ड कॉपी में शिक्षक भवन, रेस कोर्स देहरादून व विकासखंड कार्यालयों में शिक्षक सदस्यों के अवलोकन हेतु चस्पा करें। यह कि प्रकरण को शिक्षक और संगठन हित में सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करते हुए माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखंड के आदेश का अनुपालन करने हेतु दिनाँक 09 दिसंबर 2024 की अंतिम तिथि सुनिश्चित कर लें। क्षेत्रीय इकाई के निर्वाचन 2005 के प्रचलित संविधान के अनुरूप विधिवत सम्पन्न करवाने हेतु आप सभी से सहयोग अपेक्षित है अन्यथा की स्थिति में आप माननीय न्यायालय की अवमानना हेतु स्वयं उत्तरदायी रहेंगे। अतः प्रकरण को उच्च प्राथमिकता प्रदान कर निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।

Team UK News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button