उत्तराखंड

मोनाल हाउस ने मंदाकिनी हाउस को सात विकेट से हराया।

द हैरिटेज स्कूल के तत्वावधान में खेली जा रही 15वीं रोहिताश सिंह मेमोरियल इंटर हाउस सुपर आठ क्रिकेट टूर्नामेंट 2026

मोनाल हाउस ने मंदाकिनी हाउस को सात विकेट से हराया।

उत्तराखंड (देहरादून) सोमवार, 06 मार्च 2026

द हैरिटेज स्कूल के तत्वावधान में खेली जा रही 15वीं रोहिताश सिंह मेमोरियल इंटर हाउस सुपर आठ क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के अंतर्गत खेले गए मैच में मोनाल हाउस के बल्लेबाजों ने शानदार खेल का परिचय देते हुए मंदाकिनी हाउस को सात विकेट से पराजित किया।

यहां न्यू रोड स्थित द हैरिटेज स्कूल के मैदान में खेली जा रहे टूर्नामेंट के अंतर्गत मोनाल हाउस एवं मंदाकिनी हाउस की टीम के बीच मैच खेला गया। मैच में मंदाकिनी हाउस के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

मैच की पहली पारी में मंदाकिनी हाउस ने 33 रन बनाए।

वहीं मैच की पहली पारी में मोनाल हाउस के खिलाड़ियों ने तालमेल के साथ खेलते हुए 33 रन बनाए। मैच की दूसरी पारी में मंदाकिनी हाउस ने 38 रन बनाए और लक्ष्य का पीछा करते हुए मोनाल हाउस के बल्लेबाजों ने मैच में 39 रन बनाकर मैच को सात विकेट से जीत कर पूरे अंक हासिल किए और अगले दौर में प्रवेश किया।

इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन चौधरी अवधेश कुमार, काउंसलर चारू चौधरी, प्रधानाचार्या डा. अंजू त्यागी, सारिका जैन, शिक्षिक शिक्षिकाएं, छात्र छात्राएं एवं अन्य खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button