शराब के नशे में धुत्त सैन्यकर्मी ने ट्रैफिक सिपाही को पीटा। – The Uttarakhand News

शराब के नशे में धुत्त सैन्यकर्मी ने ट्रैफिक सिपाही को पीटा।

शराब के नशे में धुत्त सैन्यकर्मी ने ट्रैफिक सिपाही को पीटा।

उत्तराखंड (हल्द्वानी) रविवार, 24 मार्च 2024

नैनीताल डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक तिराहे पर ट्रैफिक सिपाही आकाश कुमार की ड्यूटी थी। दोपहर करीब 2:30 बजे काठगोदाम की तरफ से आ रहे एक वाहन नैनीताल डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक तिराहे से मुड़ रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उस वाहन में टक्कर मार दी। टक्कर मारने वाली कार एक सैन्यकर्मी चला रहा था। कार चालक युवक ने गाड़ी से निकलकर दबंगई दिखाना शुरू कर दिया। इससे वहां जाम लग गया। ट्रैफिक सिपाही आकाश कुमार कार चालक के पास पहुंचे और गाड़ी किनारे लगाने को कहा।

तभी कार चालक ने गाड़ी से निकलकर खुद को फौजी बताते हुए ट्रैफिक सिपाही से मारपीट शुरू कर दी। हाथापाई होते देख स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए। कार चालक और उसके साथी को पकड़कर कोतवाली ले जाया गया और बेस अस्पताल में दोनों का मेडिकल कराया। जांच में दोनों युवक शराब के नशे में पाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *