दिल्ली से हरिद्वार की ओर जा रही डबल स्टोरी प्राइवेट वोल्वो बस ने पुलिस चौकी चेक पोस्ट को टक्कर मारी। – The Uttarakhand News

दिल्ली से हरिद्वार की ओर जा रही डबल स्टोरी प्राइवेट वोल्वो बस ने पुलिस चौकी चेक पोस्ट को टक्कर मारी।

दिल्ली से हरिद्वार की ओर जा रही डबल स्टोरी प्राइवेट वोल्वो बस ने पुलिस चौकी चेक पोस्ट को टक्कर मारी।

उत्तराखंड (हरिद्वार) शनिवार, 04 मई 2024

दिल्ली से हरिद्वार की ओर जा रही डबल स्टोरी प्राइवेट वोल्वो बस जैसे ही नारसन बॉर्डर के पास पहुंची तो बॉर्डर पर बनी पुलिस चौकी चेक पोस्ट को टक्कर मारते हुए पलट गई और चौकी के परखच्चे उड़ गए।यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में चौकी पर तैनात होमगार्ड नरेश भी मलबे में दब गया। इसके साथ ही बस में सवार कुछ यात्री भी घायल हो गये।बस की छत पर लगे वेंटीलेशन व आगे और पीछे के टूटे हुए शीशों के रास्ते से यात्रियों को बाहर निकाला। जानकारी मिलने पर मंगलौर कोतवाली में तैनात एसएसआई धर्मेंद्र राठी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को नारसन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।

इस दौरान हाइवे पर लंबा जाम लग गया जिसे पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद सुचारु कराया। एसएसआई धर्मेंद्र राठी ने बताया कि डायल112 पर सूचना प्राप्त हुई थी कि एक बस चौकी को टक्कर मारते हुए हाईवे पर पलट गई है ।मौके पर पहुंच कर बस को क्रेन के द्वारा साइड में कर दिया गया है वहीं उन्होंने बताया कि बस को हमने अपने कब्जे में ले लिया है बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया है इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *