उप जिला चिकित्सालय रायपुर को 10 बेड से बढाकर 30 बेड का कर दिया। – The Uttarakhand News

उप जिला चिकित्सालय रायपुर को 10 बेड से बढाकर 30 बेड का कर दिया।

उप जिला चिकित्सालय रायपुर को 10 बेड से बढाकर 30 बेड का कर दिया।

उत्तराखंड (देहरादून) बुधवार,  29 जनवरी 2025

माननीय स्वास्थ्यमंत्री डॉ धन सिंह रावत ने आज उप जिला चिकित्सालय रायपुर के उन्नयन कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मालदेवता एवं नेहरूग्राम के उच्चीकरण के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि उप जिला चिकित्सालय रायपुर को 10 बेड से बढाकर 30 बेड का कर दिया गया है। उन्होंनें कहा कि उप जिला चिकित्सालय, सीएचसी, पीएचसी में सुविधा बढाने से जिला चिकित्सालय पर दबाव कम होगा तथा जनामनस को सुगम सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष ग्रामीण राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डॉ सुरेश चन्द्र भट्ट, स्थानीय विधायक उमेश शर्मा काऊ, महानिदेशक स्वास्थ्य सुनिता टम्टा, जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय जैन, उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *