जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अपील की की 30 नवंबर 2026 तक स्वगणना पोर्टल अपने परिवार का जनगणना संबंधी विवरण भरें।
उत्तराखंड (देहरादून) वीरवार, 26 नवम्बर 2026
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने स्थानीय बोली एवं भाषा में जनपद के समस्त जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, जिला पंचायत सदस्यों, ग्राम पंचायत सदस्यों, प्रेस प्रतिनिधियों तथा आम जनमानस से अपील की है कि वे 30 नवंबर 2026 तक स्वगणना पोर्टल पर स्वयं अपने परिवार का जनगणना संबंधी विवरण भरकर इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाएं।
उन्होंने कहा कि स्वगणना के माध्यम से नागरिक स्वयं अपने परिवार की जानकारी पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं। इससे जनगणना प्रक्रिया अधिक सरल, सुगम एवं सुविधाजनक बनेगी। उन्होंने सभी जनपदवासियों से निर्धारित समयसीमा के भीतर स्वगणना पूर्ण कर जनगणना कार्य को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की।