वरिष्ठ पत्रकार एवं राज्य आंदोलनकारी डॉ. हरिमोहन गोयल (62) के आकस्मिक निधन पर जिला सूचना अधिकारी देहरादून प्रियंका जोशी ने गहरा शोक व्यक्त किया।
उत्तराखंड (देहरादून) शनिवार, 21 नवम्बर 2026
देहरादून-मसूरी के वरिष्ठ पत्रकार एवं राज्य आंदोलनकारी डॉ. हरिमोहन गोयल (62) के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं स्तब्ध करने वाला है। उनके निधन से पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।
जिला सूचना अधिकारी देहरादून प्रियंका जोशी ने डॉ. गोयल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।