होली फैमिली स्कूल में नन्हे-मुन्हे बच्चों के साथ मनाई गई बाला साहब ठाकरे जी की पुण्यतिथि।
उत्तराखंड (देहरादून) मंगलवार, 17 नवंबर 2026
शिव सेना उत्तराखंड की ओर से बच्चों के बीच बाला साहब ठाकरे जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके जीवन, उनके विचारों और उनके कार्यों को याद किया गया।
इस अवसर पर उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष सागर रघुवंशी जी ने कहा –
बाला साहब ठाकरे सिर्फ एक नेता नहीं थे, वो एक विचार थे, एक आंदोलन थे। साहेब टाइगर थे, टाइगर ही रहेंगे। उन्होंने हमेशा हिंदुत्व, राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमान की लड़ाई लड़ी। उन्होंने कभी किसी के सामने झुकना नहीं सिखाया। बाला साहब ने कभी किसी की आस्था का अपमान नहीं किया, उन्होंने हमेशा सबका सम्मान करना सिखाया। आज बाला साहब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका साहस, उनका विचार हर शिवसैनिक के दिल में जिंदा है। हम उनके दिखाए रास्ते पर हमेशा चलते रहेंगे।
प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज सरीन जी, प्रदेश महासचिव सुमित चौधरी जी, प्रदेश प्रचारक शिवम जी, महानगर अध्यक्ष मंजीत भट्ट जी, वरिष्ठ शिव सेना नेता रोशन गर्ग जी, वरिष्ठ शिव सेना नेता संजीव कपूर जी, प्रदेश प्रवक्ता संजीव दत्त मैठाणी जी, अलका जी, प्रिया जी, मीनाक्षी जी, रिया जी, संतोष जी एवं दर्जनों शिव सैनिक मौजूद रहे।