जिला प्रशासन ने धरना दे रहे प्रभावितों एवं एनएचएआई के प्रतिनिधियों को 24 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में दोनों पक्षों को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया। – The Uttarakhand News

जिला प्रशासन ने धरना दे रहे प्रभावितों एवं एनएचएआई के प्रतिनिधियों को 24 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में दोनों पक्षों को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया।

जिला प्रशासन ने धरना दे रहे प्रभावितों एवं एनएचएआई के प्रतिनिधियों को 24 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में दोनों पक्षों को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया।

उत्तराखंड (देहरादून) वीरवार , 15 अक्टूबर 2026

मोहकमपुर–आशारोड़ी एलिवेटेड रोड परियोजना से संबंधित विषयों एवं प्रभावितों की समस्याओं के समाधान के लिए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन ने पहल की है। इसी क्रम में आज नगर मजिस्ट्रेट राकेश तिवारी के नेतृत्व में जिला प्रशासन एवं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की संयुक्त टीम ने विधानसभा के बाहर मोहकमपुर–आशारोड़ी एलिवेटेड रोड संघर्ष समिति के बैनर तले धरना-प्रदर्शन कर रहे प्रभावितों एवं हितधारकों से वार्ता की।

वार्ता के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों एवं एनएचएआई के प्रतिनिधियों ने धरना दे रहे प्रभावितों और संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों की समस्याओं, मांगों तथा परियोजना से संबंधित विषयों को गंभीरता से सुना। साथ ही, संबंधित पक्षों के बीच संवाद स्थापित करते हुए प्रकरण के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।

वार्ता में तय किया गया कि 24 अक्टूबर 2026 को कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में मोहकमपुर–आशारोड़ी एलिवेटेड रोड संघर्ष समिति के पदाधिकारी एवं प्रभावित पक्ष तथा एनएचएआई के प्रतिनिधि उपस्थित होकर अपना-अपना पक्ष रखेंगे। इससे संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा करने और पक्षकारों की बात सुनने का अवसर मिलेगा।

जिला प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य परियोजना से जुड़े विषयों पर सभी संबंधित पक्षों के बीच संवाद स्थापित करना तथा प्रभावितों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करना है।

वार्ता के दौरान नगर मजिस्ट्रेट राकेश तिवारी, तहसीलदार सदर सुरेन्द्र देव, एनएचएआई के परियोजना निदेशक सौरव सिंह, थाना नेहरू कॉलोनी के थानाध्यक्ष तथा मोहकमपुर–आशारोड़ी एलिवेटेड रोड संघर्ष समिति के प्रतिनिधि एवं संबंधित हितधारक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *