द हैरिटेज स्कूल के शिवम को होनहार खिलाड़ी का पुरस्कार। – The Uttarakhand News

द हैरिटेज स्कूल के शिवम को होनहार खिलाड़ी का पुरस्कार।

द हैरिटेज स्कूल के शिवम को होनहार खिलाड़ी का पुरस्कार।

उत्तराखंड (देहरादून) बुधवार, 14 अक्टूबर 2026

द हैरिटेज स्कूल के तत्वावधान में खेली गई 15वें रोहिताश सिंह मेमोरियल इंटर-स्कूल ब्यॉयज सुपर आठ क्रिकेट टूर्नामेंट में एन मैरी स्कूल ने दून इंटरनेशनल स्कूल को पराजित करते हुए खिताब पर कब्जा किया।

यहां न्यू रोड स्थित खेले गए फाइनल मैच में दून इंटरनेशनल स्कूल ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फ़ैसला किया।

पहली पारी में एन मैरी स्कूल ने छह विकेट खोकर 12 रन बनाए और जवाब में दून इंटरनेशनल स्कूल ने चार विकेट खोकर 25 रन बनाए। दूसरी पारी में एन मैरी स्कूल ने दो विकेट खोकर 37 रन बनाए और जबकि दून इंटरनेशनल स्कूल ने तीन विकेट खोकर 23 रन बनाए। एन मैरी स्कूल ने यह मैच कड़े मुकाबले में दो रन से कर खिताब अपने नाम किया।

दून इंटरनेशनल स्कूल के अर्श बहुगुणा को प्लेयर ऑफ़ द मैच और दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रियांशु चंद्रा को प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट’ चुना गया। विनहिल ग्लोबल स्कूल के ध्रुव रमोला को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ कप्तान घोषित किया गया।

मैच में दून प्रेसीडेंसी स्कूल, प्रेमनगर को सबसे अनुशासित टीम का ख़िताब दिया गया। दून हेरिटेज स्कूल के शिवम पायल को टूर्नामेंट का सबसे होनहार खिलाड़ी चुना गया। सर्वश्रेष्ठ स्कोरर का पुरस्कार दून हेरिटेज स्कूल के अंश कोटनाला और पीयूष बहुगुणा को दिया गया।

भाग लेने वाली टीमों के कोचों को दून हेरिटेज स्कूल की प्रिंसिपल डॉ.अंजू त्यागी और काउंसलर चारू चौधरी ने सम्मानित किया। एन मैरी स्कूल की प्रिंसिपल पल्लवी गुप्ता विशेष रूप से मैच देखने के लिए मौजूद थीं। स्कूल की शिक्षिका सुश्री पल्लवी बिंद्रा ने धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन चौधरी अवधेश कुमार, निदेशक विक्रांत चौधरी, काउंसलर चारू चौधरी, प्रधानाचार्या डा. अंजू त्यागी सहित अन्य खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *