15वां रोहिताश सिंह मेमोरियल इंटर-स्कूल ब्वॉयज सुपर आठ क्रिकेट टूर्नामेंट में दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से जीता।
उत्तराखंड (देहरादून) मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026
द हैरिटेज स्कूल के तत्वावधान में खेली जा रही 15वें रोहिताश सिंह मेमोरियल इंटर-स्कूल ब्वॉयज सुपर आठ क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत दून इंटरनेशनल स्कूल ने कारमन स्कूल की टीम को चार विकेट से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।
यहां न्यू रोड स्थित द हैरिटेज स्कूल के मैदान में खेली जा रही प्रतियोगिता के अंतर्गत कारमन स्कूल और दून इंटरनेशनल स्कूल की टीम के बीच मैच खेला गया। मैच में कारमन स्कूल ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया।
मैच की पहली पारी में कारमन स्कूल के खिलाड़ियों का निराशाजनक प्रदर्शन रहा और दून इंटरनेशनल स्कूल के गेंदबाजों के सामने वह टिक नहीं पाए और छह विकेट खोकर मात्र 14 रन ही बना पाई।
मैच में पहली पारी में दून इंटरनेशनल स्कूल ने शानदार खेल दिखाते हुए दो विकेट खोकर 19 रन बनाकर पांच रन की बढ़त ले ली। मैच की दूसरी पारी में कारमन स्कूल ने सात विकेट खोकर 20 रन बनाए।
मैच की दूसरी पारी में दून इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच को चार विकेट से मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।
इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन चौधरी अवधेश कुमार, निदेशक विक्रांत चौधरी, काउंसलर चारू चौधरी, प्रधानाचार्या डा. अंजू त्यागी सहित अन्य खेल प्रेमी उपस्थित रहे।