एलिवेटेड रोड के खिलाफ एवं मजदूरों के लिए रोजगार गारंटी के लिए आवाज़ उठाया।
मजदूरों ने हस्ताक्षर कर अपने समर्थन को व्यक्त किया।

एलिवेटेड रोड के खिलाफ एवं मजदूरों के लिए रोजगार गारंटी के लिए आवाज़ उठाया।
उत्तराखंड (देहरादून) रविवार, 20 सितम्बर 2026
आज देहरादून के जोहरी गांव क्षेत्र में आयोजित जब सभा में स्थानीय लोगों ने दिहाड़ी मज़दूरों के हक़ों, 2016 के अधिनियम के अनुसार बस्ती वासियों के लिए हक, 500 नई बसों खरीदने के लिए एवं महिलाओं के लिए निशुल्क बस टिकट, विनाशकारी एलिवेटेड रोड के खिलाफ एवं मजदूरों के लिए रोजगार गारंटी के लिए आवाज़ उठाया। “नहीं चाहिए एलिवेटेड रोड की मार, हमें चाहिए घर, बस और रोज़गार” वाला अभियान में शामिल हो कर मांगों के बैनर पर शामिल हुए मजदूरों ने हस्ताक्षर कर अपने समर्थन को व्यक्त किया। वक्ताओं ने बीते दस साल से 2016 के अधिनियम पर सरकार का नाकामी पर सवाल उठाया। वक्ताओं ने कहा कि अब एलिवेटेड रोड बना कर, शहर और बस्तियों को खतरा में डालना विकास नहीं होता। जनता की असली समस्याओं पर कदम न उठा कर सरकार लोगों को गुमराह कर रही है। मज़दूर योजना में सब ही मज़दूरों का पंजीकरण करा कर उनको लाभ देने के लिए व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भी मांग उठायी। इस अभियान को अगले एक मोहने में शहर भर में चलाया जाएगा।
कार्यक्रम में स्थानीय लोगों के साथ चेतना आंदोलन के शंकर गोपाल, सुनीता देवी, राकेश, रामदास, इंद्रदेव, शिवचरण, इत्यादि शामिल रहे।




