नाबालिक के साथ दुष्कर्म के मामले में पीआरडी के जवान गिरफ्तार। – The Uttarakhand News

नाबालिक के साथ दुष्कर्म के मामले में पीआरडी के जवान गिरफ्तार।

नाबालिक के साथ दुष्कर्म के मामले में पीआरडी के जवान गिरफ्तार।

उत्तराखंड (कोटद्वार) शुक्रवार, 14 जून 2024

जनपद पौड़ी गढ़वाल निवासी नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाले पीआरडी के जवान को सतपुली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

सतपुली थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक दीपक तिवाड़ी ने बताया कि पीड़ित के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी नाबालिक पुत्री उम्र 13 वर्ष को पेट में दर्द हुआ, जिसे उनकी पत्नी ने डॉक्टर को दिखाया तो डॉक्टर ने कहा कि वह गर्भवती है।

पीड़िता ने बताया कि उनके गांव के पीआरडी में कार्यरत गजपाल सिंह ने मेरे साथ जबरदस्ती कर बलात्कार किया। पीआरडी के जवान ने यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उक्त मामले की विवेचना थाना सतपुली में तैनात महिला उपनिरीक्षक प्रियंका नेगी के सुपुर्द की गई।

थाना सतपुली पुलिस ने अभियुक्त को गजपाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार पौड़ी भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *