उत्तराखंड

आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री मदन कौशिक ने लेखक गांव में आयोजित ‘हिम आयु स्पर्श–2026’ राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।

आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा का वैज्ञानिक आधार है।

आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री मदन कौशिक ने लेखक गांव में आयोजित ‘हिम आयु स्पर्श–2026’ राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।

उत्तराखंड (देहरादून) शनिवार, 01 अगस्त 2026

उत्तराखंड सरकार के आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री मदन कौशिक ने शनिवार को देश के पहले लेखक गांव, थानों में आयोजित ‘हिम आयु स्पर्श–2026’ राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन सत्र को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा का वैज्ञानिक आधार है, जिसे अनुसंधान, नवाचार और आधुनिक तकनीकों के समन्वय से वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार आयुष शिक्षा, शोध और चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने सम्मेलन में उपस्थित आयुर्वेद विशेषज्ञों, शिक्षाविदों एवं शोधकर्ताओं के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा आयुष क्षेत्र में अनुसंधान और वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया। इस दौरान प्राप्त सुझावों और विचार-विमर्श के उपरांत उन्होंने घोषणा की कि शीघ्र ही देश के पहले लेखक गांव, थानों में पांच दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय आयुष सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यह सम्मेलन उत्तराखंड आयुष मंत्रालय एवं हिमालयीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय, डोईवाला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा। सम्मेलन का उद्देश्य आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध, होम्योपैथी सहित विभिन्न आयुष पद्धतियों के क्षेत्र में शोध, नवाचार और वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देना है।

इस अवसर पर पद्मश्री प्रो के.के ठकराल, पूर्व महानिदेशक आयुष प्रो. पूजा भारद्वाज, हिमालय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के अध्यक्ष प्रो. प्रदीप भारद्वाज, सचिव बालकृष्ण चमोली, प्रधानाचार्य प्रो. जी.एस इन्दौरिया, (डॉ) के.के. पांडेय, प्रो. के.डी. पुरोहित, प्रो. (डॉ) बी.आर. त्रिपाठी सहित विभिन्न आयुर्वेदिक शिक्षण संस्थानों से आए शिक्षाविदों, चिकित्सकों, शोधार्थियों एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button