उत्तराखंड

विभागीय अभियन्ता इं रोबिन सैनी के साथ कि गई क्षेत्रीय पार्षद रोबिन त्यागी मोन्टी द्वारा मारपीट।

एक अज्ञात व्यक्ति जो की ओ० एच०टी० टैक पर चढ  गया था, जिसको पुलिस के हवाले सौंपा जाने से भड़के क्षेत्रीय पार्षद।

विभागीय अभियन्ता इं रोबिन सैनी के साथ कि गई क्षेत्रीय पार्षद रोबिन त्यागी मोन्टी द्वारा मारपीट।

उत्तराखंड (देहरादून) शुक्रवार, 31 जुलाई 2026

सादर अवगत कराना है कि इं० रोबिन सैनी का पत्रांक रहित पत्र दिनांक 31.07.2026 जो कि प्रान्तीय अध्यक्ष / प्रान्तीय महासचिव को प्रेषित किया गया है। जिसमें अवगत कराया गया है कि 29.07.2026, की रात्रि 10 बजे एम०डी०डी०ए० डालनवाला, स्थित परिसर में एक अज्ञात व्यक्ति जो की ओ० एच०टी० टैक पर चढ  गया था, जिसको पुलिस के हवाले सौंपा जाने से भड़के क्षेत्रीय पार्षद रोबिन त्यागी मोन्टी त्यागी व अन्य लोगों ने परिसर में रह रहे चार परिवारों के साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी जैसी घटना को अंजाम दिया तथा मारपीट भी की गयी जिसकी एफ०आई०आर० रायपुर थाने में दिनांक 30.07.2026, को दर्ज की गयी थी परन्तु एफआई०आर० दर्ज होने के एक दिन बाद भी वर्तमान तक दोषियो की गिरफ्तारी नही  हुयी है। जिससे परिसर में रह रहे परिवारों मे भय का माहौल बना हुआ है। सरकारी कार्यो मे बाधा पहुँचाने, कार्य के दौरान मारपीट करने की इस घटना से निवासरत समस्त परिवार के लोग असुरक्षित महसूस कर रहे।

महोदय ई० रोबिन सैनी जी के साथ हुयी इस घटना का सभी डिप्लोमा इन्जीनिसर्य संघ उत्तराखण्ड जल संस्थान पुरजोर विरोध करता है। एवं  आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया जाता तो समस्त इन्जीनियर्स अपने कार्यों को छोड़कर पेयजल आपूर्ति बाधित करने हेतु विवश हो जाएंगे।

अतः आप से निवेदन है कि अपने स्तर से उपरोक्त प्रकरण पर शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करते हुए एवं परिसर में निवासरत सभी परिवारों हेत  सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षा कर्मी की तैनाती भी की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button